
फायरिंग
जौनपुर. एक दिन पहले शाम को दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू युनिवर्सिटी में घुसकर छात्रों के साथ मारपीट की घटना के बाद अब यूपी के जौनपुर में ऐसा ही कुछ हुआ है। यहां के प्रतिष्ठित तिलकधारी पीजी कॉलेज में वहां के छात्रनेता को कॉलेज में घुसकर गोली मारी गयी है।
इसे भी पढ़ें
हमले में गोली लगने से सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गोली सूरज के हाथ में लगी है। घायल छात्र ने दावा किया है कि उस पर यह हमला चुनावी रंजिश के चलते कराया गया है। घटना के बाद लाइन बाजार थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गयी और इसकी जांच शुरू कर दी गयी है।
By Javed Ahmad
Published on:
06 Jan 2020 03:47 pm
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
