यूपी के जौनपुर जनपद में एक सिरफिरे आशिक ने छात्रा को पर्ची में ‘करेजा फोन करो नहीं तो हम मर जाएंगे…’ लिखकर थमा दिया। इससे परेशान होकर छात्रा ने पुलिस से शिकायत की है।
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद सबसे पहले एंटी रोमियो का गठन किया गया। ताकि बेटियां सुरक्षित रह सके। लेकिन मनचले इसके बाद भी बाज नहीं आ रहे हैं। अब ऐसा ही मामला सामने आ रहा है, जनपद जौनपुर से। यहां पर एक शोहदे ने छात्रा को एक पर्ची थमा दी। जिसमें लिखा था ‘करेजा फोन करो नहीं तो हम मर जाएंगे…’ हालांकि, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आइए इस पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं।
करेजा फोन करो नहीं तो हम मर जाएंगे
सिरफिरा आशिक छात्रा को पर्ची देकर आए दिन परेशान करता रहता था। आरोपी कागज पर ‘करेजा फोन करो नहीं तो हम मर जाएंगे’ लिखकर छात्रा को देता था। आरोप है कि छात्रा द्वारा फोन न करने पर युवक ने उसे धमकी भी दी है। पुलिस आरोपी अमित के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
फोन करने का बनाता था दबाव
मनचले पर आरोप है कि वह छात्रा को पर्ची देने के बाद उससे जबरन बात करने के लिए दबाव बनाता था। धमकी मिलने के बाद छात्रा काफी परेशान हो गई। छात्रा को परेशान देख परिजनों ने महराजगंज थाने जाकर पुलिस से शिकायत की।
परेशान परिजन पर्ची के साथ पहुंचे थाने
सिरफिरे आशिक ने फोन से बात न करने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने के बाद, डरी सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों से अपनी मुश्किल बताई। वहीं जब परिजनों ने कागज के पर्ची पर लिखे गए नंबर पर जब फोन किया तो आरोपी धमकी देने लगा। इसके बाद परिजन पर्ची लेकर थाने पर पहुंच गए।
पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर महराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली गांव निवासी अमित बिंद के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी गई है।