जौनपुर

जौनपुर में कार एक्सीडेंट से एक की मौत, बैंक मैनेजर घायल

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हुए भयंकर कार एक्सिडेंट में बैंक मैनेजर गंभीर रूप से घायल और एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

less than 1 minute read
Nov 29, 2021
File Photo of Road Accident

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

जौनपुर. सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवार बाजार के पास सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि एक बैंक के प्रबंधक घायल हो गए। थाना क्षेत्र के बेलवार बाजार के पास रविवार देर रात राम शिरोमणि बिंद (55) निवासी लेवा सर्वेमऊ पैदल ही अपने घर जा रहे थे । वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोर्स्ट मार्टम के लिए भेजा है।

तभी सामने से बैंक प्रबंधक भुइंधरा गांव निवासी चालक राजेश तिवारी (42) वर्ष की कार अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी, जिससे अधेड़ राम शिरोमणि बिंद की मौत हो गई। जबकि बैंक प्रबंधक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रबंधक को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

इस मामले में सोमवार को थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है। शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया है।

Published on:
29 Nov 2021 03:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर