7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चित्रलेखा सिंह जिला अध्यक्ष नियुक्त

उनकी नियुक्ति से कांग्रेस पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी ।

less than 1 minute read
Google source verification
big news

उनकी नियुक्ति से कांग्रेस पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी ।

जौनपुर. उत्तर प्रदेश कांग्रेस की महिला अध्यक्ष पूर्वी जोन शहला ने जनपद जौनपुर के महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर डॉ0 चित्रलेखा सिंह को मनोनीत किया । डॉ0 चित्र लेखा सिंह इसके पूर्व नगर पालिका परिषद चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ चुके हैं । उनकी नियुक्ति से कांग्रेस पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी ।

उनके मनोनयन पर बधाई देने वाले जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर सिंह एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शेखर द्रिवेदी नीरज राय पंकज सोनकर मुफ्ती मेहंदी धर्मेंद्र निषाद आजम राकेश सिंह डब्बू प्रवीण सिंह पिन्टू आरसी पांडे विशाल सिंह हुकुम राणा विश्व विजय सिंह ज्ञानेश सिंह राजकुमार गुप्ता ने बधाई दी।

कांग्रेस का मानना है कि चित्रलेखा को यह पद मिलने के बाद जौनपुर में कांग्रेस बेहतर करेगी। चित्रलेखा के बारे में कहा जाता है कि वो आम लोगों से जुड़कर जमीनी स्तर पर काम करने वाली महिला नेता हैं।