4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़की ने नहीं दिया मोबाइल नंबर तो तोड़ दिया उसका हाथ, अब लीपापोती में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष पर कार्रवाई के बदले पीड़िता को भगाने का आरोप।

2 min read
Google source verification
beautiful girl misdeed at road in mp

beautiful girl misdeed at road in mp

जौनपुर. ज़िले में महिलायें सुरक्षित नहीं। रोज़ाना दुष्कर्म और छेड़खानी के मामले सामने आते हैं। पर जो ताज़ा मामला सामने आया है वो हैरान करने वाला है। एक लड़की से मनबढ़ किस्म के दबंगों ने रास्ते में मोबाइल नंबर मांगा और जब उसने देने से इनकर कर दिया तो दबंगों ने उस लड़की का हाथ तोड़ दिया। घटना नेवढ़िया थानांतर्गत जेठपुरा गांव की है। पीड़िता ने थाने ओर गुहार लगाई तो वहां से भी दुत्कार मिली।

आरोप है कि युवती रविवार की सुबह घर से बाजार के लिए जा रही थी। रास्ते में गांव के ही कुछ मनबढ़ दबंगों ने युवती से उसका मोबाइल नंबर मांगा। उसने जब मोबाइल नंबर देने से इनकार कर दिया तो नाराज दबंगों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसका हाथ भी तोड़ दिया। वहीं पीड़ित युवती किसी तरह से अपने घर पहुंची और परिजन को आप बीती बताई। परिजन पीड़िता को सोमवार की सुबह लेकर नेवढ़िया थाने पर पहुंचे लेकिन थाने पर उनकी एक ना सुनी गई। आरोप है कि थानेदार ने दुत्कार कर भगा दिया।

थाने पर इंसाफ नहीं मिला तो पीड़िता के परिज उसे लेकर एएसपी ग्रामीण संजय राय के दरबार में पहुंच गए। उनसे न्याय की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी ग्रामीण ने थानाध्यक्ष को कड़ी फटकार लगाते हुए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बावजूद नेवढ़िया पुलिस मामले में कोई आवश्यक कार्रवाई न कर लीपापोती में जुटी हुई है।

आलाअधिकारियों से गुहार के बाद भी पीड़ित युवती न्याय के लिए दर-दर भटकती नजर आ रही है। इस संदर्भ में एएसपी ग्रामीण संजय राय ने बताया कि थानाध्यक्ष को उचित कार्रवाई करने के लिए कह दिया गया है। प्रकरण छेड़छाड़ का है या आपसी विवाद का ये भी देखा जा रहा है। वहीं थानाध्यक्ष नेवढ़िया विनोद यादव ने गैरज़िम्मेदाराना बयान दिया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

By Javed Ahmad

Story Loader