जौनपुर

‘जान मारे लहंगा ई लखनऊवा…’अक्षरा सिंह के गाते ही चलीं कुर्सियां

Akshra Singh: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अक्षरा सिंह के गाने पर बवाल हो गया। 300 से अधिक सुरक्षा गार्ड और पुलिस भी शांति बहाल नहीं कर पाई। आज इस कार्यक्रम में सुनील सेट्टी का लाइव कंसर्ट है।

2 min read
Sep 21, 2023

Akshra Singh: जौनपुर में बुधवार को गणपति उत्सव में बवाल हो गया। जैसे ही अक्षरा सिंह ने प्रसिद्ध गाना ‘जान मारे लहंगा ई लखनऊवा…’ गाना शुरू किया, पांडाल में कुर्सियां चलनी शुरू हो गईं। तीन थानों की पुलिस फोर्स और 300 से अधिक बाउंसर भी स्थिति को कंट्रोल नहीं कर पाए। आखिर में अक्षरा सिंह का स्टेज शो छोड़कर जाना पड़ा। इस कार्यक्रम का आयोजन केराकत के आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने किया था।

जौनपुर में पहली बार तीन दिवसीय गणपति उत्सव का आयोनज हो रहा है। इसमें भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ ही हनी सिंह को भी बुलाया गया था। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए तीन थानों की पुलिस के साथ 300 बाउंसर तैनात किए गए थे। कार्यक्रम की शुरुआत ठीक से हुई, लेकिन जैसे ही अक्षरा सिंह स्टेज पर आईं, लोगों ने ‘जान मारे लहंगा ई लखनऊवा…..’ गाने की डिमांड कर दी।

बवाल में दर्जनों लोग घायल

अक्षरा ने भी पब्लिक डिमांड पर गाना शुरू कर दिया। लेकिन देखते-देखते बवाल शुरू हो गया। लोगों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी। लात-घूंसे चलने शुरू हो गए। बीच-बचाव में सुरक्षाकर्मी भी जख्मी हो गए। स्थिति कंट्रोल से बाहर जाते देख अक्षरा सिंह स्टेज शो बीच में छोड़ कर चली गईं। पुलिस के अनुसार, दर्जनों लोग घायल हुए हैं।

भोजपुरी गाने से नाराज थे लोग(Bhojpuri song)

इस कार्यक्रम में बवाल की वजह धार्मिंक कार्यक्रम में अश्लील गाने का आयोजन बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गणेश उत्सव जैसे पवित्र कार्यक्रम में भोजपुरी फूहड़ गाने और डांस से लोग नाराज हो गए।

आज सुनील सेट्टी और अमृता फडणवीस का कार्यक्रम

आज इस कार्यक्रम का तीसरा और आखिरी दिन है। इसमें सुनील शेट्टी(Sunil Shetty), अमृता फडणवीस समेत कई कलाकार शिरकत करेंगे। बुधवार की घटना को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने और चौकस इंतजाम किए हैं। बता दें कि आईएएस अभिषेक सिंह इन दिनों अपने गृह नगर में चुनावी जमीन तलाश रहे हैं। इसके लिए वह जौनपुर में खूब समय दे रहे हैं। उनके पिता कृपाशंकर सिंह डीआईजी रह चुके हैं।

Updated on:
21 Sept 2023 08:19 am
Published on:
21 Sept 2023 08:17 am
Also Read
View All

अगली खबर