
Jaunpur News
Jaunpur News : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद की रहने वाली वैष्णवी श्रीवास्तव ने एक बार फिर इतिहास रचा है। 9 साल की वैष्णवी ने कठिन मानी जाने वाली ट्रिपल-सी परीक्षा पहले ही प्रयास में पास कर इतिहास बना दिया। 90 मिनट की परीक्षा वह सिर्फ 50 मिनट ही दे पायी थी फिर भी उसने इस परीक्षा को बी ग्रेड में पास कर लिया।
इंटरनेट के वीक होने के बाद सिर्फ 50 मिनट दी थी परीक्षा
शहर के हुसैनाबाद मोहल्ले के निवासी अनुराग श्रीवास्तव की बेटी वैष्णवी श्रीवास्तव ने एक बार फिर जौनपुर का नाम रौशन किया है। गूगल गर्ल वैष्णवी ने प्रतिष्ठापरक परीक्षा ट्रिपल सी प्रथम प्रयास में ग्रेड बी में पास की है। वैष्णवी के पिता ने बताया कि वैष्णवी ने यह एग्जाम नगर के टीबी हास्पिटल के पास स्थित एक सेंटर पर दिया था। इंटरनेट की दिक्कत के बीच उसने 90 मिनट की परीक्षा सिर्फ 50 मिनट ही दी थी।
पास कर ली बी ग्रेड में परीक्षा
वैष्णवी के पिता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा के बाद हमें उम्मीद नहीं थी कि वैष्णवी इसे पास कर लेगी क्योंकि इस कठिन परीक्षा में लोग 90 मिनट में नहीं बीट कर पाते वैष्णवी कैसे 50 मिनट में बीट करेगी। वैष्णवी का जब रिजल्ट आया तो उसने यह परीक्षा बी ग्रेड में पास कर ली थी।
Published on:
23 Jul 2023 01:50 pm
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
