
Jaunpur News
Jaunpur News: बदलापुर थानाक्षेत्र के वीरपालपुर मोड़ पर बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक को गोली मारी और फरार हो गए। घायल मेडिकल संचालक किसी तरह खेत के रस्ते घर पहुंचा। परिजनों ने तुरंत उसे सीएचसी पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल अरविन्द तिवारी रामनगर में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। रोज की तरह वो मेडिकल स्टोर बंद कर घर जा रहे थे जब यह हादसा हुआ। फिलहाल घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात पर रविवार की शाम मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हाथ में लगी गोली, पेट में छर्रे
खुटहन थानाक्षेत्र के जगजीवन पट्टी गांव के रहने वाले अरविन्द तिवारी (44) रामनगर बाजार में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। रोज की तरह शनिवार रात साढ़े 8 बजे वो घर की तरफ चले और जैसे ही वीरपालपुर मोड़ से मुड़े तो घनश्यामपुर पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर समरत्थी शिक्षण संसथान के सामने बाइक से आये दो हमलावरों ने गोली मार दी। इसमें एक गोली दाहिने हाथ में और दूसरी गोली के छर्रे पेट में लगे हैं।
खेत के रस्ते पहुंचे घर
घायल ने बताया कि वो बाइक समेत गिर पड़े तो हमलावर वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद वो घायल अवस्था में कहते के रस्ते घर पहुंचा। परिजनों ने सूचना खुटहन कोतवाली को दी तो सीएचसी बदलापुर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने मामली की छानबीन की और बदलापुर प्रभारी निरीक्षक को अवगत कराया। बदलापुर पुलिस ने भाई आनंद तिवारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Published on:
25 Sept 2023 07:41 am
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
