जौनपुर

Jaunpur News : प्रोफेसर ने छात्रा से की गंदी बात, कहा- शारीरिक संबंध बनाने में क्या दिक्कत, बहुत सी हैं दवाएं, अब…

Jaunpur News : प्रोफेसर का वीडियो वायरल होने के बाद उनकी पहचान भी हुई पर कालेज प्रशासन को अभी भी शिकायत की दरकार है। वहीं प्रोफेसर पर कार्रवाई के बदले उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं पुलिस ने भी इस संबंध में किसी भी प्रकार का संज्ञान नहीं लिया है। इस वजह से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं वयाप्त हैं।

2 min read
May 26, 2023
Jaunpur News

Jaunpur News : सिराज ए हिन्द कहे जाने वाले जौनपुर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां स्थित प्रसिद्ध टीडी कालेज के प्रोफेसर का छात्रा को पास कराने के नाम पर अश्लील बात करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में प्रोफेसर छात्रा को बीएड और टीईटी एग्जाम पास करवाने के नाम पर शारीरिक संबंध तक बनाने का ऑफर कर रहा है और उसे समझा भी रहा है कि इससे कुछ नहीं होगा मार्केट में बहुत सी दवाएं हैं। फिलहाल यह वीडियो कब का है यह पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कालेज के प्राचार्य ने उक्त प्रोफेसर से स्पष्टीकरण मांगा है।

केबिन में बुलाकर की गंदी बात

बीएड कर रही छात्र को अपने कमरे में बुलाकर बात कर रहे प्रोफेसर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को छात्रा ने शूट भी किया और प्रोफेसर से बता भी करती रही। कालेज के प्रचार्य ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए कहा कि वकाई बहुत अश्लील बातें की गईं हैं। इस वीडियो में प्रोफ़ेसर ने शारीरिक सम्बन्ध तक बनाने की बात कहीं है।

नहीं होगी दिक्कत, मार्केट में बहुत सी दवाएं

गुरुवार को वीडियो के वायरल होते ही हड़कंप मच गया। कालेज प्रशासन के साथ ही साथ पुलिस भी इस वायरल वीडियो की तफ्तीश में लग गई। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि प्रोफेसर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने की बात कह रहा है और उसके एवज में उसे बीएड और टीईटी में पास करने की गारंटी दे रहा है। छात्रा ने मना किया तो वह कहता है कि इससे कोई दिक्कत नहीं होगी मार्केट में अब बहुत सी दवाएं आती हैं।

एक बार से कुछ नहीं होगा

वायरल वीडियो में प्रोफेसर यह भी कह रहा है कि एक बार करने में क्या है। इस बातचीत में प्रोफेसर बेख़ौफ़ होकर अश्लील सवाल छात्रा से कर रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा प्रोफेसर टीडी कालेज में विभागध्यक्ष के पद पर तैनात है। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

बोले प्राचार्य, मांगा है सपष्टीकरण

इस संबंध कालेज के प्राचार्य प्रोफ़ेसर आलोक सिंह ने बताया कि वीडियो मेरे पास भी पहुंचा है, लेकिन किसी भी तरह की शिकायत नहीं हुई है। प्रबंधक ने ईमेल और व्हाट्सप्प के जरिए प्रोफेसर से स्पष्टीकरण मांगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऑनलाइन क्लासेज चल रहीं हैं। उन्होंने भी कहा कि वीडियो बेहद अश्लील है।

Published on:
26 May 2023 08:44 am
Also Read
View All

अगली खबर