9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साक्षी अजितेश की तरह अब जौनपुर के कैफ और पूजा ने वीडियो वायरल कर लगायी सुरक्षा की गुहार

लोकल विधायक पर लगाया परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप।

2 min read
Google source verification
Love Couple

लव कपल

जौनपुर. बरेली की साक्षी मिश्रा और अजितेश से मिलती-जुलती कहानी जौनपुर में भी सामने आयी है। प्रेमी जोड़े ने ज़िले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर शादी करने और पुलिस द्वारा परिजन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वीडियो में मड़ियाहूं विधायक पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वायरल वीडियो में प्रेमी जोड़ा मदद की गुहार लगाता दिख रहा है।

मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी कैफ़ कुरैशी और पास की पूजा पाल को एक दूसरे से प्यार हो गया। बीच में धर्म की दीवार आई तो दोनों घर से भाग गए। उनके घर से भाग जाने के बाद लड़की पक्ष ने युवक समेत परिवार के 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने युवक के तीनों परिजनों को गिरफ्तार कर लिया। युवक की तलाश की गई, लेकिन उसका और युवती का कहीं पता नहीं चला। युवती की बरामदगी के लिए टीम लगातार दबिश देती रही। फरार चल रहे युगल का इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कैफ का दावा है कि उसने धर्म परिवर्तन कर लिया और अब उसका नाम ‘सौरभ आर्य’ हो गया है। उसने हिन्दू रीति रिवाज से पूजा संग सात फेरे ले लिए और अब दोनों पति-पत्नी के रूप में लखनऊ में रह रहे हैं। उसका ये भी दावा है कि उच्च न्यायालय से उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाने का आदेश भी प्राप्त हुआ है। स्थानीय विधायक के इशारे पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उनका एनकाउंटर भी किया जा सकता है।

वायरल वीडियो के बारे में पूछे जाने पर पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मड़ियाहूं कोतवाली 12 दिसम्बर 2019 को युवती को भगा ले जाने के मामले में मामला दर्ज है। घटना में शामिल तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई है। लड़की की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस की मानें तो इस मामले पर न्यायालय द्वारा पुलिस को अभी कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं है।

By Javed Ahmad