महाशिवरात्रि की पूर्व संन्ध्या पर बाजारों में पूजन सामग्री खरीदने वालों का तांता लगा रहा। लोग दिन से ही बेलपत्र, माला फूल, धतूर मदार,जप की बाली, गन्ना, गाय का दूध, सिंघाड़ा का आटा, मेवा, फल आदि खरीद रहे थे। शिव मन्दिर हरखपुर शकरमण्डी पर मानस पाठ शुरू हो चुका है। शिवारात्रि पर हवन पूजन के बाद भण्डारा होगा। बक्शा क्षेत्र के पूर्वी दरियावगंज शिव मन्दिर पर अखण्ड मानस पाठ शुरू हो गया है।