8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओम प्रकाश राजभर का बयान, ओवैसी की पार्टी के साथ मिलकर 100 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि जनता अब बदलाव चाहती है। धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर भाजपा को घेरा।

less than 1 minute read
Google source verification
ओमप्रकाश राजभर

ओमप्रकाश राजभर

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

जौनपुर. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर दोहराया है कि उनका मकसद उत्तर प्रदेश की सत्ता से बेदखल करना है। उन्होंने कहा है कि इसके लिये वो किसी से भी गठबन्धन कर लेंगे। कहा कि यूपी में जंगलराज कायम है।

जौनपुर पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वो भाजपा के अलावा किसी के भी साथ गठबंधन कर लेंगे। ओवैसी की पार्टी के साथ मिलकर 100 सीटों पर यूपी में चुनाव लड़ेंगे। जनता यूपी में बदलाव चाहती है। बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उसने भारत-पाकिस्तान, मंदिर-मस्जिद व हिन्दू-मुसलमान में फंसा रखा है। थानों पर खुलेआम जाति पूछ कर लोगों को मारा जा रहा है।

धर्म परिवर्तन मुद्दे पर भी ओमप्रकाश राजभर ने दिया बड़ा बयान कहा हिन्दू ठेकेदार व बीजेपी के बड़े नेता अपनी बहन, बेटी की शादी मुसलमान से करते हैं तब उन्हे धर्मांतरण नहीं दिखाई देता।

By Javed Ahmed