4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैसे के लिए एएनएम ने प्रसूता को बनाया बंधक 

डीएम के आदेश पर एएनएम निलंबित 

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ashish Kumar Shukla

Mar 31, 2016

doctor

doctor

जौनपुर. प्रसव के बाद पैसा नहीं देने पर एक एएनएम ने प्रसूता और उनके परिजनों को बंधक बना लिया। मामला सामने आने के बाद डीएम ने एएनएम को निलंबित कर दिया है। मामला शाहगंज तहसील अंतर्गत सोंधी ब्लाॅक के जैगहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है। जहां एक एएनएम ने प्रसूता के पति से प्रसव के बाद पैसे मांगे। गरीब परिवार पैसे नहीं दे सका तो पूरे परिवार को अस्पताल में रोक लिया।

सोंधी ब्लाॅक के मुस्तफा गांव निवासी संतूराम की पत्नी कमला देवी का प्रसव होना था। स्थानीय एएनएम निर्मला शुक्ला डिलीवरी के लिए जैगहा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य ले गई। वहां कमला देवी का प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद एएनएम ने संतूराम से 4200 रूपए की मांग कर दी। गरीब परिवार ने देने में असमर्थता जताई तो एएनएम ने धमकाना शुरू कर दिया। किसी तरह संतूराम ने 1200 रूपए का इंतजाम कर एएनएम के हाथ में रख दिया। 3 हजार रूपए कम मिले तो एएनएम का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने बिना पैसे दिए जच्चा बच्चा को अस्पताल में ही रोक लिया। साथ ही परिवार की महिलाओं को भी अस्पताल परिसर में बंधक बना लिया।

बंधक बनाए जाने की खबर गांव वालों को मिली तो कुछ लोग पीएचसी पहुंच गए। वहां सभी ने एएनएम के खिलाफ धरना देना शुरू कर दिया। मामला बिगड़ा तो बंधक बनाए गए लोगों को छोड़ दिया गया। बुधवार को मामले की जानकारी डीएम भानुचंद्र गोस्वामी को हुई तो उन्होंने जांच के आदेश दे दिए। जांच की जिम्मेदारी शाहगंज के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एसडीएम को दी गई, जांच कराई गयी तो एएनएम निर्मला शुक्ला दोषी पाई गई। जांच रिपोर्ट मिली तो डीएम ने एएनएम को निलंबित करने का आदेश दे दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ दिनेश यादव ने एएनएम को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader