क्रॉसिंग नहीं खोला तो दबंगो ने गेटमैन को जमकर पीटा 

पीड़ित गेटमैन ने गेट बंद कर किया जाम, पुलिस ने खुलवाया

less than 1 minute read
Jun 16, 2016
beaten
जौनपुर. खेतासराय रेलवे स्टेशन के निकट स्थित रेलवे क्रासिंग के गेटमैन को दबंगों ने बुधवार की शाम पीट दिया। पिटाई से नाराज गेटमैन ने गेट बन्द कर दिया, और चाभी लेकर स्टेशन अधीक्षक के पास चला गया। गेट बन्द होने से खेतासराय-दीदारगंज मार्ग आधा घण्टा अवरुद्ध रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर गेट खुलवाया। गेटमैन ने तीन युवकों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।

क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन जाहिद हुसैन से तीन दिन पहले जबरन गेट खुलवाने को लेकर बोलेरो सवार युवकों से कहासुनी हो गयी थी। बोलेरो सवार युवक जबरन बन्द गेट खुलवाना चाहते थे। गेट नहीँ खुला तो नाराज युवकों ने गेटमैन जाहिद को देख लेने की धमकी दी थी। बुधवार को जाहिद हुसैन गेट संख्या 55 सी पर ड्यूटी कर रहे थे। शाम करीब छह बजे तीन युवक बाइक से गेट पर पहुंचे। जबतक गेटमैन कुछ समझ पाते युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। शोर मचा तो मौके पर भीड़ जुटने लगी। लोगों को इकट्ठा होते देख युवक गेटमैन की पिटाई करने के बाद भाग लिये। पिटाई से नाराज गेटमैन ने गेट बन्द कर दिया।गेटबन्द हो जाने से गेट के दोनों तरफ वाहन खड़े रह गये। दूर तक जाम लग गया तो किसी ने पुलिस को खबर की। सूचना मिलते ही नायब दरोगा नकी हैदर रिजवी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। वहाँ पूरा मामला समझने के बाद उन्होंने कार्रवाई का आश्वसन दिया। तब कहीं जाकर तकरीबन आधा घंटे के बाद गेट खुला और जाम समाप्त हुआ।
Published on:
16 Jun 2016 07:55 am
Also Read
View All

अगली खबर