3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुभासपा विधायक बेदी राम की फिर खुलेगी हिस्ट्रीशीट? NEET पेपर लीक मामले में गिरफ्तारी के बाद बढ़ीं मुश्किलें

SBSP MLA Bedi Ram: ओम प्रकाश राजभर की पार्टी का विधायक बेदी राम जौनपुर के हिस्ट्रीशीटर भी है। बेदी राम पर जौनपुर समेत यूपी के कई थानों में मामले दर्ज हैं।

2 min read
Google source verification
SBSP MLA Bedi Ram

SBSP MLA Bedi Ram

SBSP MLA Bedi Ram: पेपर लीक से जुड़े मामले में घिरे सुभासपा के विधायक बेदी राम को लेकर एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। विधायक बेदी राम यूपी के जौनपुर जिले में जलालपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वहां उसकी हिस्ट्रीशीट 17 A प्रचलित है। 2022 में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने इसकी हिस्ट्रीशीट खोली थी।

सपा-कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

पेपर लीक मामले में बेदी राम का नाम सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर मौजूदा सरकार पर जमकर हमला कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस ने यह दावा किया था कि बेदी राम विधायक की कुर्सी संभालने से पहले जेल की सजा काट चुके हैं। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बेदी राम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर सरकार पर निशाना साधा था।

बेदी राम पर दर्ज है 8 FIR

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम पर कई अन्य पेपर लीक घोटालों में शामिल होने का आरोप है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, बेदी राम पर दर्ज नौ मुकदमों में से आठ पेपर लीक से जुड़े हैं। बेदी राम के खिलाफ पुलिस और रेलवे में भर्ती के लिए परीक्षा के पेपर लीक करने के आरोप में राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में मामले दर्ज किए गए हैं। भोपाल में स्पेशल टास्क फोर्स ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग पेपर लीक मामले में उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है।

यह भी पढ़ें: Sahara India प्रमुख की पत्नी समेत कंपनी के कई लोगों पर FIR, धोखाधड़ी का लगाया आरोप

बेदी राम पर गैंगस्टर एक्ट में दर्ज है केस

 रेलवे में भर्ती का प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में साल 2006 में बेदी राम पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था। दो साल बाद लखनऊ के गोमती नगर एक बार फिर FIR दर्ज हुआ। इसके बाद, साल 2010 में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने के आरोप में बेदी राम के खिलाफ जौनपुर के मड़ियाहूं में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद 2014 में एक और मामला दर्ज किया गया था। 

Story Loader