7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sahara India प्रमुख की पत्नी समेत कंपनी के कई लोगों पर FIR, धोखाधड़ी का लगाया आरोप

Sahara India: हजरतगंज की काजल जायसवाल ने सहारा इंडिया प्रमुख की पत्नी सहित कंपनी के अन्य लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Sanjana Singh

Jun 29, 2024

Sahara India

Sahara India

Sahara India: सहारा इंडिया के मालिक सुब्रत राय की पत्नी और कंपनी के अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस हुसैनगंज थाने में दर्ज किया गया है। एफआईआर महिला निवेशक ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई है। करीब दो लाख रुपए हड़पने का आरोप है।

दोगुना वाली स्कीम में लगाए 2 लाख रुपए

हजरतगंज स्थित नरही निवासी काजल जायसवाल के मुताबिक साल 2018 में सहारा इंडिया के भूपेंद्र सिंह ने कंपनी की स्कीम के बारे कि निवेश करने पर दोगुना में जानकारी दी। दावा किया कि निवेश करने पर दोगुना ब्याज मिलेगा। इस पर उन्होंने करीब दो लाख रुपए का निवेश किया। उन्हें कोऑपरेटिव सोसाइटी की तरफ से एफडी बॉन्ड भी जारी किए गए। इस बीच सहारा इंडिया के खिलाफ सेबी की जांच शुरू होने का पता चला। काजल ने कई बार एजेंट से रकम वापस कराने के लिए कहा, लेकिन वह टालमटोल करता रहा।

यह भी पढ़ें: सगे भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, शादी के बाद चल रहे प्रेम प्रसंग से था नाराज

धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धारा में केस दर्ज

काजल के मुताबिक उन्होंने हुसैनगंज कोतवाली में सहारा इंडिया के खिलाफ तहरीर भी दी थी, पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। आजिज आकर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। अदालत के आदेश पर बृहस्पतिवार को हुसैनगंज थाने में सहारा इंडिया के मालिक सुब्रत राय की पत्नी सपना राय, ओपी श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धारा में केस दर्ज किया गया है।