जौनपुर

सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर दो बार क्रैक की UPPCS की परीक्षा, पहले एक्साइज इंस्पेक्टर फिर SDM बनी किसान की बेटी

UP PCS 2022: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की रहने वाली रश्मि यादव ने दो बार UPPCS की परीक्षा क्रैक की। रश्मि यादव की पढ़ाई सरकारी स्कूल से पूरी हुई है। आइए जानते हैं इनकी सक्सेस स्टोरी

2 min read
Dec 21, 2023

SDM Rashmi Yadav: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बदलापुर कस्बे के एक छोटे से गांव सीड की रहने वाली रश्मि यादव की कहानी बेहद रोचक है। रश्मि यादव के पिता हरिश्चंद्र यादव खेती-बाड़ी करते हैं। जबकि मां एएनएम हैं। जबकि उनके बड़ा भाई नवनीत यादव और छोटा भाई अवनीश भी प्रयागराज में तैयारी कर रहे हैं। एक किसान परिवार में पली-बढ़ी रश्मि यादव की कामयाबी की कहानी हजारों युवाओं को प्रेरित करने वाली है। रश्मि यादव ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल में की है। इसके बाद उन्होंने दो बार UPPCS की परीक्षा क्रैक कर इतिहास रच दिया। पहली बार उन्हें एक्साइज इंस्पेक्टर के लिए चुना गया। जबकि दूसरी बार वो एसडीएम बनी हैं। रश्मि यादव ने शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल में करने के बाद जौनपुर के हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है।

इसके बाद उन्होंने प्रयागराज का रुख किया और यहां इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीएससी की डिग्री ली। इसके साथ ही प्रयागराज में ही रहकर उन्होंने UPPCS की तैयारी शुरू की। साल 2021 में उन्हें पहली बार UPPCS में सफलता मिली। इसमें रश्मि यादव एक्साइज इंस्पेक्टर के लिए चुनी गई। हालांकि जिस दिन उन्होंने एक्साइज इंस्पेक्टर के रूप में ड्यूटी जॉइन की। उसके दो दिन बाद ही उनका UPPCS 2022 का रिजल्ट आ गया। साल 2022 में उन्होंने दोबारा UPPCS की परीक्षा क्रैक कर ली थी। इस बार उनका चयन एसडीएम के पद पर किया गया।

यूपी पीसीएस 2022 टॉपर रश्मि यादव ने प्रयागराज में उन्होंने अपने मामा मामा धीरेंद्र यादव के घर रहकर पढ़ाई और यूपीपीसीएस की तैयारी की। रश्मि हमेशा से ही अफसर बनना चाहती थीं। इसलिए वह ग्रेजुएशन पूरा करते ही पूरी तरह से सिविल सर्विसेज की तैयारी में लग गईं। उन्हें पहली कामयाबी साल 2021 में मिली।

उन्होंने यूपी पीसीएस 2021 पास की, लेकिन कम रैंक होने के चलते एसडीएम नहीं बन सकीं। उनका सेलेक्शन एक्साइज इंस्पेक्टर पद के लिए किया गया। हालांकि बतौर एक्साइज इंस्पेक्टर जॉइन करने के दो दिन बाद ही यूपीपीसीएस 2022 का भी रिजल्ट आ गया। इस बार उन्होंने शानदार सफलता प्राप्त करते हुए 26वीं रैंक हालिस की थी।

Published on:
21 Dec 2023 08:10 am
Also Read
View All

अगली खबर