हत्या, लूट, बलात्कार चरम पर है। शासन के इशारे पर प्रदेश की नौकरशाही कार्य कर रही है। इससे जनता त्रस्त है। होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कार्यकर्ता पूरे मन से लग जाएं जिससे भाजपा को अधिक से अधिक ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत प्रमुख तथा जिला पंचायत सदस्य बनाया जा सके। प्रदेश की अखिलेश सरकार ने चुनाव में भरपूर धांधली का प्रयास तेज कर दिया है।