13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

up के जौनपुर में आकाशीय बिजली से सगे भाइयों समेत 3 की मौत

जौनपुर के सराय ख्वाजा में भेड़ चरा रहे थे तीनों, अचानक बारिश से बचने के लिये पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। इी दौरान गिर गयी बिजली।
less than 1 minute read
Google source verification
Lightning Death

आकाशीय बिजली

जौनपुर. उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शुक्रवार की शाम खराब मौसम के बीच बिजली गिरने से दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खजुरा गांव निवासी सोमारू पाल (50), उसका सगा भाई कैलाश पाल (42) और पड़ोसी सूरत पाल (55) अपनी भेड़ों को गांव के पास चरा रहे थे।


शाम के समय अचानक बिजली कड़कने के साथ बरसात होने लगी। वे तीनों बचने के लिए खेत के पास एक नीम के पेड़ की आड़ में खड़े हो गए। इसी दौरान अचानक तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और तीनों उकी चपेट में आ गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष समेत अन्य उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही की है।
By Javed Ahmad

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग