12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जौनपुर में छत पर सो रहे दो सगे भाइयों पर कुल्हाड़ी से हमला, चाचा पर लगा आरोप, गंभीर अवस्था में वाराणसी रेफर

Jaunpur Crime News: जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव में चाचा ने अपने दो भतीजे को सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया है।
2 min read
Google source verification
Jaunpur crime news

Pc-Patrika

Attack by Axe on Two brothers in jaunpur:जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव में चाचा ने अपने दो भतीजे को सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया है। बताया जा रहा है कि हमले के वक्त दोनों भाई छत पर सो रहे थे, इसी दौरान उनके चाचा पहुंचे और दोनों पर हमला कर दिया। घायल दोनों भाइयों को पहले जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, बरीगांव हनुमान नगर में आनंद सिंह के दो बेटे 25 वर्षीय राज सिंह और 22 वर्षीय उदय सिंह शनिवार को खाना खाकर सोने के लिए छत पर गए हुए थे। आरोप है कि उनके मुंहबोले चाचा सुभाष सिंह ने उनके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। परिजनों के मुताबिक, रविवार की सुबह 4 बजे के आसपास सुभाष सिंह छत पर कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और दोनों भतीजों पर अचानक से हमला कर दिया। इस हमले में राज सिंह के चेहरे पर गंभीर चोट आई है, जबकि उदय सिंह के पैर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है। वहीं, दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जिन्हें जिला अस्पताल से वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

परिजनों के मुताबिक, पूर्व प्रधानाध्यापक लाल बहादुर सिंह के दो बेटे हैं, सुभाष सिंह और आनंद सिंह। परिवार भी मूल रूप से शाहापुर पुरसभा का रहने वाला है, लेकिन 40 वर्षों से बारीगांव हनुमान नगर में ही रह रहा है। सड़क किनारे बने दो मंजिला मकान के नीचे दोनों भाई अलग-अलग दुकान चलाते हैं। बताया जा रहा है कि मकान के 3 फीट चौड़े गलियारे में डेढ़ फीट की दीवार खड़ी करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। पीड़ित पक्ष ने गलियारे की स्थिति को ऐसे ही बनाए रखने की बात कही थी, जिसको लेकर विवाद और बढ़ता गया और इसी में रंजिशन इस घटना को अंजाम दिए जाने का परिजनों ने आरोप लगाया है।

गांव में पुलिस बल तैनात

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जौनपुर के जिला अस्पताल में पहुंचाया। वहीं, डॉक्टरों ने दोनों घायलों की स्थिति को गंभीर बताते हुए दोनों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। वहीं, गांव में उत्पन्न हुए तनाव को लेकर भारी संख्या में फोर्स की भी तैनाती की गई है। थाना अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया है कि पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग