5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जौनपुर में हाईवे के किनारे मिला महिला का शव, काटे गए थे हाथ-पैर, पॉलीथिन में लपेटी थी लाश

Jaunpur Crime News। Dead body of female found near highway: जौनपुर में एक महिला की नृशंस तरीके से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का शव हाईवे के किनारे से बरामद हुआ है..
2 min read
Google source verification
Dead body in jaunpur

Pc-Patrika

Brutal Murder case in jaunpur:जौनपुरमें एक महिला की नृशंस तरीके से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का शव हाईवे के किनारे से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है की शव को एक काले रंग की पॉलिथीन में लपेटा गया था और महिला के हाथ और पैर दोनों ही काट दिए गए थे। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही मामले की जांच में जुटी हुई है।

राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना

जानकारी के मुताबिक, मडियाहू कोतवाली थाना क्षेत्र के रानीपुर तिराहे के समीप नेशनल हाईवे के किनारे झाड़ियां से 25 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला की नृशंस तरीके से हत्या की गई है। वहीं, महिला के दोनों हाथ और पैर भी कटे हुए मिले हैं। मौके पर काले रंग का लोवर और प्रिंटेड समीज भी पुलिस को बरामद हुआ है।

रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक करने निकले लोगों ने सड़क के किनारे एक काले रंग की पॉलिथीन दिखाई दी। लोगों ने आशंका जताई कि इसमें कोई संदिग्ध चीज हो सकती है। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पॉलिथीन 100 को बाहर निकाला। इसके बाद पॉलिथीन के अंदर से महिला का शव बरामद हुआ। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया था।

क्या बोली पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अमित सिंह मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया लिए। इसके साथ ही डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंच गया है और मामले की छानबीन में जुटा हुआ है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि महिला की उम्र करीब 25 साल के आसपास रही होगी। उन्होंने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इसके साथ ही महिला की शिनाख्त कराने का भी प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है।