9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जौनपुर में चोरी के आरोप में तीन युवकों को नंगा करके पीटा गया, वीडियो वायरल होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस

पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शुक्रवार कीरात करीब एक कजे के आसपास की है घटना।

less than 1 minute read
Google source verification
Mob Lynching

लात-घूसों और बेल्ट से जमकर पीटा गया

जौनपुर. सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गुलालपुर गांव में कुछ लोगों ने तीन युवकों को नंगा करके पीटा। तीनों पर आरोप है कि वे चोरी का प्रयास कर रहे थे। इनको पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इनकी पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस सक्रिय हो गई।

सरायख्वाजा थाना के गुलालपुर में राज बहादुर पीजी कालेज के सामने नीलेश की किताब-कापी की दुकान है। आरोप है कि शुक्रवार की रात करीब एक बजे बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर पहुंचे इसी थाना क्षेत्र के गभिरन गांव निवासी गोविद, राहुल व सदाबृज उर्फ सुनील दुकान का ताला तोड़ने लगे। आहट लगने पर नीलेश के पट्टीदार जाग गए तो तीनों बाइक से बरैया की तरफ भागने लगे। बोलेरो से पीछा कर धक्का मारकर गिराने के बाद आरोपितों में से दो को पकड़कर लाए और रात में पिटाई कर बंधक बनाए रहे।

सुबह आरोपितों के बताने पर तीसरे आरोपित को भी घर से पकड़कर लाए। तीनों को अ‌र्द्घनग्न कर ग्रामीणों ने सरेआम लात-घूंसों, बेल्ट आदि से जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पिटाई किए जाने का वीडियो वॉयरल हो गया है। पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि पुलिस को ऐसी सूचना मिली कि यूबीआई के ग्राहक सेवा केन्द्र पर चोरी का प्रयास करते तीन लोगों को पकड़ा गया, उनके साथ मारपीट भी की गयी। एक वीडियो भी वायरल हुआ है। चोरी की तहरीर भी दी गयी है। पुलिस छानबीन कर अपनी कार्रवाई कर रही है।

By Javed Ahmad