8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के जौनपुर में सड़क हादसा, दो की मौके पर मौत

जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अहिरौला पड़ाव पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई...

2 min read
Google source verification
accident

दुर्घटना

जौनपुर. जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अहिरौला पड़ाव पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर ट्रक सहित भागने में कामयाब हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि, शाहगंज कस्बे के पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी 6़0 वर्षीय रत्तीलाल आजमगढ़ रोड स्थित अहिरौला पड़ाव पर वाहनों में सवारी बैठाने का कार्य करता है। उसके साथ आजमगढ़ जनपद के अहिरौला निवासी 30 वर्षीय गुड्डू पुत्र गिरधारी लाल शाहगंज के अम्बेडकर बस्ती स्थित अपने ननिहाल में रहकर वाहन चलाता है। मंगलवार की तड़के अहिरौला पड़ाव पर सड़क किनारे चबूतरे पर दोनों बैठे थे कि आजमगढ़ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सड़क किनारे लगे बिजली का खंभा ध्वस्त हो गया। सन्नाटा देख कर चालक वाहन समेत भागने में सफल रहा।

जांच के नाम पर उत्पीड़न पर विरोध जताया
विकास भवन प्रांगण में आयोजित ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक का प्रारंभ स्वच्छता शपथ से किया गया। जनपद के सभी विकास खंडो से आए हुए प्रतिनिधियों ने शासन की मंशा के अनुरूप जीरो टॉलरेंस की नीति एवं उच्चाधिकारियों की शोषण करने की प्रवृत्ति के विषय में पीड़ा को बयां किया तथा योजनाओं में व्याप्त खामियों की तरफ ध्यान आकर्षित करते हुए आवास में जान-बूझकर उत्पीड़न, ओडीएफ में धनराशि की मांग कमी, अनावश्यक पत्राचार ,जांच के नाम पर उत्पीड़न ,अवकाश के दिनों में जबरन कार्य लेने, बेसलाइन सर्वे की खामियां, जबरन जियो टैगिंग करवाने, नरेगा में अरसे से जमे हुए पेरा स्टॉप की तानाशाही एवं मनमानेपन आदि बिंदुओं पर जमकर अपनी भडास निकाली। विचार विमर्श कर सदन ने यह निर्णय लिया कि सर्वप्रथम एक प्रतिनिधिमंडल उच्चाधिकारियों से वार्ता कर ले और परिणाम नहीं मिले तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाए। विकास भवन में व्याप्त व्यापकभ्रष्टाचार पर भी चर्चा हुई। बैठक में विजय भान यादव ,राम कृष्ण पाल , अशोक कुमार मौर्य ,कृष्ण कुमार मिश्र, प्रमोद कुमार सिंह ,राम अवतार यादव, राय साहब सिंह, जावेद अंसारी , विजय द्विवेदी , संजय श्रीवास्तव, विनोद सहाय श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह ,राकेश रोशन, प्रदीप श्रीवास्तव, दुर्गेश तिवारी, हौसला प्रसाद सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए । बैठक की अध्यक्षता डॉ. प्रदीप कुमार सिंह (अध्यक्ष )ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने तथा संचालन डॉ.फूलचन्द कनौजिया (अध्यक्ष) ग्राम विकास अधिकारी संघ ने किया।

स्टाम्प विक्रेता हड़ताल पर
जमीनों की खरीद बिक्री में ई स्टाम्पिंग व्यवस्था लागू कर दिया गया। यह व्यवस्था लागू होने से खफा स्टैम्प ब्रिकेताओ ने रजिस्ट्री ऑफिस में तालाबंदी करके हड़ताल शुरू कर दिया है। उनका कहना था कि, इसी व्यवसाय के सहारे अपने परिवारो का भरण पोषण करते आ रहे हैं। नई व्यवस्था लागू होने से रोजी रोटी पर संकट आ गया है। प्रर्दशनकारियों ने जिलाधिकारी से मांग किया कि, यह व्यवस्था जिले लागू नहीं किया जाय। उधर दस्तावेज लेखको की मांग है कि, ई स्टाम्पिंग व्यवस्था में लाईसेंस बनाकर हमारी भी सहभागिता लिया जाए। जिससे परिवार का भरण पोषण हो सके। रजिस्ट्री आफिस में तालाबंदी करने की खबर मिलते ही डीएम ने सख्त रूख अखितियार करते हुए पुलिस को भेजकर तुरंत कार्यालय का ताला खुलवाने का आदेश दिया। उन्होने साफ कहा कि तालाबंदी करने वालो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

input- जावेद अहमद