7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BREAKING: जौनपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो वर्गों में बवाल, पथराव के बाद संघर्ष, विसर्जन रुका, पुलिस तैनात

यूपी के जौनपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में बवाल के बाद जमकर हुआ पथराव के बाद विसर्जन रोका गया, पुलिस तैनात।

2 min read
Google source verification
Violence during Murti Visarjan

मूर्ति विसर्जन दौरान बवाल, पथराव

जौनपुर. यूपी के जौनपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल और संघर्ष की खबर है। बताया गया है कि विसर्जन के दौरान दो पक्षों में बवाल हो गया और जमकर ईंट-पत्थर चले। मामला जौनपुर के खेतासराय थानाक्षेत्र के मानीकला-बरंगी सीमा पर हुआ। बताया गया है कि बवाल एक युवक की पिटायी की अफवाह के बाद शुरूू हुुुुआ। इसके बाद तो दोनों ओर से जमकर पत्थर चले। पूजा समिति के सदस्यों ने आरोपी के घर पहुंचकर भी तोड़फोड़ की। आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक मूर्ति विसर्जन न करने पर अड़े। हालात तनावपूर्ण बना हुआ है। माहौल को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है। पुलिस प्रशासन समझाने में जुटा है।

घटना के बाद पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। इस मामले में पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने बताया कि पुलिस हालात पर नियंत्रण करने में जुटी है। प्रशासन बवाल को शांत करने और समझाने में जुटा है। उन्होंने बताया कि एक युवक की पिटायी दूसरे पक्ष के द्वारा किये जाने की अफवाह के बाद बवाल हुआ। हालांकि खबर लिखे जाने तक अभी यह जानकारी नहीं मिल पायी थी कि पूजा समिति के लोगों को पुलिस मना पायी या नहीं और विसर्जन हुआ या नहीं।

विसर्जन कर रहा किशोर तालाब में डूबा
जौनपुर के करौर गांव में दुर्गा पूजा की प्रतिमा विसर्जित करने गया किशोर तालाब में डूब गया। बताया गया है कि पांवरा थानाक्षेत्र के महेन्दु गांव निवासी संतोष कुमार का पुत्र डिल्लू (15 वर्ष) दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिये शनिवार की दोपहर करौरा गांव स्थित तालाब गया था1 वहां विसर्जन के बाद स्नान करते समय डूबने से उसकी मौत हो गयी।

बदमाशों ने मारी नर्स को गोली
केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुर्तजाबाद के पास बदमाशों ने एक नर्स को दोपहर के समय गोली मार दी। नर्स उस समय खड़हड़ डगरा स्थित अपनी निजी आदर्श क्लिनिक में आराम कर रही थी । गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

by JAVED AHMAD