
जौनपुर. रामपुर थाना क्षेत्र के जमामलापुर पट्टी गांव में छेड़खानी के आरोपी को पकड़ने गए एसओ को महिलाओं ने खदेड़ लिया। आरोप है कि, वो शिकायत के बाद गांव पहुंचे तो महिलाओं से अभद्रता करने लगे। गाली-गलौज होती देख एक युवक ने मोबाइल से रिकार्डिंग शुरू कर दी। इस पर वे भड़क गए। युवक को डपटते हुए मोबाइल छीन लिया। इससे महिलाएं आक्राशित हो गईं और उनको दौड़ा लिया। इसके बाद पुलिस टीम वहां से भाग निकली। 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
गांव के ही एक व्यक्ति ने थाने में आरोप लगाया था कि, पड़ोस का युवक उनकी बेटी से आए दिन छेड़खानी करता है। शिकायत मिलते ही एसओ संतोष दीक्षित फोर्स के साथ आरोपी के घर पहुंच गए। आरोप है कि वहां वह नहीं मिला तो महिलाओं के साथ गाली-गलौज करने लगे। इस पर महिलाओं ने विरोध जताया। कहा कि अभी उनके घर शिवम नाम के किशोर की हत्या हुई है। वे लोग उसी में दुखी हैं। पुलिस उसके हत्यारे को तो पकड़ नहीं पा रही, किसी और की झूठी शिकायत पर दबिश देने चली आई। काफी देर तक पुलिसिया तांडव नहीं रूका तो एक युवक मोबाइल से उनकी करतूतों की रिकार्डिंग करने लगा। रिकार्डिंग होती देख एसओ उस पर बिफर गए। उसका मोबाइल छीनते हुए गाली देने लगे।
इससे महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया। सभी ने एक जुट होकर उनको घेर लिया। महिलाओं का पारा गरम देख एसओ ने वहां से खिसक लेने में ही भलाई समझी। फोर्स के साथ वहां से निकलने लगे तो महिलाओं ने भी पीछा पकड़ लिया। कुछ दूर जाने के बाद एसओ ने मोबाइल वापस किया तो महिलाओं का गुस्सा शांत हो गया। इसके बाद सभी वापस चली गई। एसओ ने बताया कि, महिलाओं ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाया है। पुलिस पर हमला करने की कोशिश हुई है। पांच महिलाओं व एक पुरूष के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
Input- जावेद अहमद
Published on:
09 Oct 2017 06:05 pm
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
