26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनैतिक दल कर रहेे युवाओं का शोषण

नौजवान छात्र संगठन का राजनैतिक  दलों पर आरोप

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ashish Kumar Shukla

Jul 02, 2016

accused on political parties

accused on political parties

जौनपुर. नौजवान छात्र संगठन की एक बैठक नगर के बाई पास पर एक होटल में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। बैठक में छात्रनेता सद्दाम हुसैन ने कहा कि केन्द्र सरकार की कथनी और करनी दोनों में बड़ा अन्तर है। भाजपा के चुनावी मेनुफेस्टो में जितने वादे थे सरकार के दो साल होने को है परन्तु जमीनी स्तर पर कुछ भी सकारात्मक प्रभाव नहीं दिख रहा। जैसा कि वादे के मुताबिक काला धन, युवाओं को रोजगार, फारेन पाॅलिसी तथा यूएनओ में मिली असफलता इस बात का गवाह है।

केन्द्र की राजनीति में मोदी असफल हो रहे हैं। अनुराग मिश्र ने खेद जताया कि आज हमारे देश का दुर्भाग्य हैं कि देश की जितनी पार्टियां हैं चाहे वह केन्द्रीय हो या राज्य स्तरीय हो वे चुनावी वादे तो बड़ी करते हैं परन्तु कार्य दिखता नहीं है। श्री प्रिंस ने कहा कि हमारे देश की पार्टियां जितना रैली, कैम्पेन, शक्ति प्रदर्शन में पैसा बहाती है। उतने में ही देश की गरीबी जा सकती है। वरूण दूबे ने कहा कि जब तक देश में पढ़े लिखे व काबिल नौजवान सत्ता में नहीं पहुंचेंगे तब तक देश का कुछ नहीं होने वाला।

ओमकार श्रीवास्तव ने बताया कि देश आजाद हुए लगभग 70 साल हो गये परन्तु अब तक केवल देश में पार्टियां ही बनी है। तब तक लगभग 1400 से ज्यादे पार्टियां हो चुकी हैं परन्तु विकास एवं जमीनी स्तर पर कुछ नहीं दिख रहा। अगर यही स्थिति रही तो देश का कुछ नहीं होने वाला। इस मौके पर गालिब सिद्दीकी, मो. अल्तमश अनस, सौरभ साहू आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

image