वाहन को कालाखूंट रोड पर गिट्टी मशीन के पास पकड़ा। पुलिस को वाहन का पीछा करते देख वाहन चालक वाहन खड़ा कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। उस समय सुबह के 4:30 बजे थे। शराब कहां से भरकर जा रही थी। इस बात को लेकर पुलिस कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रही है, किन्तु सूत्रों की मानें तो यह स्थानीय व्यवसायी के यहां से भरकर जा रही थी। उल्लेखनीय है कि उक्त बीयर सेल फोर एमपी के लिये थी, किन्तु गुजरात जा रही थी। पुलिस ने वाहन जब्त कर प्रकरण दर्ज कर लिया है। टीम में प्रधान आरक्षक नीरजसिंह, शराफ त हुसैन, आरक्षक लालसिंह, पारसिंह, सैनिक मधुर की महत्वपूर्ण भूमिका थी।