9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने गड्ढे

- दुर्घटना होने पर किनारे से मिट्टी खोदकर गड्ढे भर देते हैं, फिर वही हालत हो जाती है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shruti Agrawal

Jan 14, 2017

jhabua

jhabua

झाबुआ. इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 59 पर ग्राम फूलमाल, खेड़ी, पिटोल घाटी व मोद नदी पर हो रहे बड़े-बड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। आए दिन गड्ढों के कारण जहां वाहनों में टूट-फूट हो रही है। वहीं गड्ढा बचाने के चक्कर में बड़े वाहन चालक छोटे वाहन चालकों को निकलने के लिए साइड नहीं देते। फूलमाल तिराहे पर मोड़ पर बड़ा गड्ढा हो रहा है। इससे चालकों को वाहन घुमाकर निकालना पड़ता है। इससे सामने से और मेघनगर की ओर से वाहन चालकों को खतरा बना रहता है। कोई दुर्घटना होने पर रोड के किनारे की मिट्टी खोदकर गड्ढों में डाल दी जाती है। एकाध सप्ताह बाद व मिट्टी गड्ढों से गायब हो जाती है। हाईवे की दुर्दशा को लेकर कई बार आंदोलन हो चुके हैं। कांग्रेस ने फूलमाल चौराहे पर धरना दिया था। गड्ढों को मिट्टी भरकर पाट दिया था। कुछ समय बाद फिर पुरानी स्थिति बहाल हो गई। समस्या का स्थाई हल नहीं निकाला जा रहा।