
बैंक से लोन दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से हो रही लाखों की ठगी
झाबुआ. चिट फ ंड कम्पनियां भोले भाले लोगों की गाड़ी कमाई को नए-नए तरीकों से हड़प रही है। ताजा मामले में झाबुआ जिले की भोली भाली जनता को प्रतिष्ठित बैंक के बैनर तले खुलेआम लाखों रुपए की ठगी की जा रही है। 3 माह से अधिक समय से बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मारुति नगर कियोस्क सेंटर पर सेकड़ों ग्रामीण लोन के लिए खाता खुलवाने की लाइन लगा रहे हैं। इस सेंटर पर खाता धारकों का खाते खोलने से लेकर लोन भी उपलब्ध किया जा रहा है।
समूह में पैसा जमा कर चुके लोग झरनिया की जोगड़ी डामोर, सांता डामोर, रमा वाखला ने बताया कि उन्हें बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा 1 लाख का लोन देने की बात कहकर 20 हजार रुपए एक समूह के नाम पर भरने का कहा। इसमें 10 महिलाओं ने 2 हजार एकत्रित कर पैसा जमा किया। लोन कब मिलेगा नहीं बताया और जमा पैसों की रसीद भी नहीं दी गई। सुनकी पति रतन का खाता खोलने के 1 हजार रुपए लिए। एक लाख के लोन के नाम पर 2 हजार नहीं भरे। रुपए कल मंगवाए हैं। कागझर की जगमा बाई ने बताया कि 3 हजार रुपए जमा किए एक लाख लोन मिलेगा यह बताया है। 700 रुपए खाता खोलने और 300 रुपए स्टाम्प के नाम से ले रहे हैं। मदन भूरजी वास्केल ने बतायाकि खाता के नाम पर भोले भाले ग्रामीणों से ठगी की जा रही है। रसीद नहीं दे रहे। ग्रामीण अज्ञानता के चलते उनके साथ हो रही ठगी का पता नहीं लगा पाते। शिकायत कहां करना है यह भी नहीं पता। समूह के नाम पर लोन दिलाने के लिए कियोस्क सेंटर पर 10 से 12 महिलाओं का एक समूह तैयार कर उसमे 20 हजार रूपये जमा कराए जा रहे हैं। इस तरह आसपास वालों ने बताया कि रोज 200 से 300 लोग यहां पहुंच रहे हैं। इस हिसाब से प्रतिदिन का कलेक्शन 2 से ढाई लाख रुपए होने का अनुमान है।
200 से 300 लोग प्रतिदिन पहुंच रहे
मारुति नगर में बर्फ फैक्ट्री के पास संचालित इस कियोस्क में 200 से 300 लोग प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। जहां लोन दिलवाने के नाम पर उनसे हजारों रुपए की ठगी का अंदेशा है। अधिकारी का कहना है कि कियोस्क सेंटर को लोन देने का अधिकार नहीं है। लोन के नाम पर कियोस्क संचालक पैसे नहीं ले सकता। यह सब फर्जीवाड़े के तहत हो रहा है। वहीं सैकड़ों की तादाद में कियोस्क के बाहर बैठे प्रत्येक ग्रामीण अपने द्वारा 3 हजार जमा करने की बात कही जा रही है। इसकी ग्रामीणों को कोई रसीद नहीं दी जा रही। ग्रामीण अनपढ़ है फि र भी अधिकारी लिखित शिकायत की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यही कारण है की जिले के भोले भाले ग्रामीणों को चिटफं ड कंपनियों द्वारा आसानी से ठगा जा रहा है।
लोन वितरण योजना कियोस्क के लिये नहीं
&बैंक में खाता खोलने के लिए 100 रुपए कियोस्क सेंटर के लिए प्रावधान है। इससे ज्यादा नहीं लिए जा सकते। लोन वितरण योजना कियोस्क के लिए नहीं होती। लिखित शिकायत पर जांच करेंगे। दोषियों पर कानूनन कार्रवाई की जाएगी।
-नरेन्द्र , बैंक ऑफ बड़ौदा एलडीएम।
100 रुपए से ज्यादा नहीं ले सकते
&कियोस्क सेंटर पर आने वाले ग्राहकों का सिर्फ खाता खोला जा सकता है लोन नहीं दिया जा सकता। लिखित शिकायत पर कार्रवाई करेंगे। खाता खोलने के 100 रुपए से ज्यादा नहीं ले सकते। अगर ऐसा है तो यह गलत हो रहा है।
-सुरेन्द्र सिंह,
मेनेजर बैंक ऑफ बड़ौदा।
Published on:
04 Feb 2019 10:24 pm
बड़ी खबरें
View Allझाबुआ
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
