
jhabua
झाबुआ. बिजली-पानी के लिए सांसद निधि से राशि स्वीकृत करने के बाद भी सांसद के कामों का नंबर अभी नहीं आया है यह कहकर अधिकारी गैरजिम्मेदाराना रवैया अपना रहे हैं।
सांसद ने लिखित में कहा, लेकिन इसके बाद के विधायकों के काम किए जा रहे हैं। कांग्रेसी नेता किसी काम की अधिकारियों से कहता है तो उसे नहीं किया जा रहा। भाजपा नेताओं के मौखिक कहने पर काम किए जा रहे हैं। यह बात सांसद कांतिलाल भूरिया ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे कलेक्टोरेट में अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए कही। सांसद भूरिया पानी, बिजली, रोड, मतदाता सूचियों में गड़बड़ी को लेकर कलेक्टर आशीष सक्सेना के पास पहुंचे। जहां पर सांसद ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से भाजपा नेताओं के हाथ में खेल रहा है। सांसद निधि एवं अन्य कांग्रेस प्रतिनिधियों द्वारा दिए कार्यों को दरकिनार कर भाजपा नेताओं के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
सांसद ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, अधीक्षण यंत्री बिजली वितरण सहित अन्य कार्यालयों के अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया। इस बीच कलेक्टर ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सांसद निधि से स्वीकृत कार्यों को तत्काल आज से ही कराने के लिए निर्देशित किया।
मजदूरी का तत्काल भुगतान किया जाए
सांसद भूरिया ने कहा कि जिले में रोजगार के अभाव में भारी संख्या में लोग पलायन कर गए हैं। इसलिए स्थानीय स्तर पर पंचायत में निर्माण कार्य शुरू किए जाए। ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त हो सके। मजदूरों को मजदूरी का तत्काल भुगतान की जाए। जिले में भीषण जल संकट को देखते हुए संासद निधि से कई ग्राम पंचायतों, गांव, फलियों में समय-समय पर मांग के अनुसार जो पत्र कलेक्टर एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रमुख को जारी किए हैं। इसमें जनप्रतिनिधियों द्वारा विभागों में सतत् संपर्क करने पर अधिकारियों द्वारा जवाब के रूप में उन्हें सांसद का नंबर नहीं आने की बात कही जा रही है। इन दिनों विधायक द्वारा भेजे प्रस्ताव पर कार्य चल रहा है। इससे अधिकारियों के पक्षपातपूर्ण रवैया का पता चलता है।
मतदाता सूची घर-घर जाकर सही कराएं
जिले के 988 बूथों में हो सकते हैं। इस बारे में कलेक्टर को निवेदन किया कि वे अपने बीएलओ को तत्काल मतदाता सूची घर-घर जाकर सही करवाने निर्देशित करें। ताकि सही नामावली से निष्पक्ष तरीके से मतदान किया जा सके। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ.विक्रांत भूरिया, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष प्रकाश रांका, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रूपसिंह डामोर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर, गेंदाल डामोर, केमता डामोर, पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष मनुबेन डोडियार, जिला कांग्रेस प्रवक्ता आचार्य नामदेव, हर्ष भट्ट, साबिर फिटवेल, जिला पंचायत सदस्य कलावती गेहलोद आदि उपस्थित थे।
50 हजार से अधिक की आबादी अंधेरे में
सांसद ने कहा कि जिले में करीब 150 से ज्यादा मंजले, टोले ऐसे हैं। जहां पर बिजली नहीं पहुंची। करीब 50 हजार से अधिक की आबादी अंधेरे में है। इनमें समय-समय पर सांसद निधि एवं जनसंपर्क निधि के प्रस्ताव पर त्वरित आदेश जारी किए गए, लेकिन प्रशासकीय स्तर पर कार्यों में चल रही लेटलतीफी से समस्याओं का समय पर निराकरण नहीं हो पा रहा। कल्याणपुरा-झाबुआ एवं झाबुआ-देवझिरी मार्ग समयावधि पूर्ण नहीं होने के कारण वर्षा ऋतु में यातायात की गंभीर समस्या उत्पन्न होगी। दोनों मार्गों की निर्माण एजेंसी द्वारा गुणवत्ताविहीन कार्य किया जा रहा है। इसकी जांच करवाई जाना चाहिए। नामावली में डुप्लीकेट नामों को विलोपित किए जाने के लिए भी कलेक्टर को एक आवेदन दिया। इसमें कहा गया है कि नामावली में कई जगह एक ही नाम को कई बार दोहराया गया है तथा नाम पता एवं उम्र सभी समान है। कहीं-कहीं एक ही घर में एक ही नाम के तीन-तीन बार रिपीट किए गए हैं।
Updated on:
16 Jun 2018 10:34 am
Published on:
16 Jun 2018 12:14 am
बड़ी खबरें
View Allझाबुआ
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
