
MP News: मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव रविवार को झाबुआ पहुंचे। यहां पर उन्होंने स्व. पूर्व सांसद दिलीप सिंह भूरिया की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झाबुआ के लिए मेडिकल कॉलेज आर्डर कर दिया है। । बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग नि:शुल्क करवाई जाएगी।
सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि लोगों को इलाज के लिए इंदौर, उज्जैन और गुजरात जाना पड़ता था। इसके लिए हमने झाबुआ में ही मेडिकल कॉलेज का आर्डर दे दिया है। बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग निशुल्क कराई जाएगी। उद्योग या फैक्ट्री खोलने पर झाबुआ के लोगों को इंदौर की तुलना में ज्यादा लाभ दिलाया जाएगा।
सीएम ने कहा कि आने वाले समय में सभी को स्थाई बिजली कनेक्शन मिलेगा। 5 रुपए में कनेक्शन दिया जाएगा। पक्की सड़कें बनाई जाएंगी। जिन लोगों के पक्के मकान हो गए है। उनका प्रधानमंत्री आवास के लिए दोबारा से सर्वे किया जाएगा। दोबारा सर्वे कराकर पक्के मकान दिए जाएंगे।
आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि 2600 रुपए क्विंटल गेहूं खरीदा जाएगा। झाबुआ में प्राइवेट अस्पताल खोलने पर 20 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। आयुष्मान कार्ड धारकों के मरीज को एयरलिफ्ट की सुविधा दी जाएगी।
Updated on:
09 Mar 2025 05:42 pm
Published on:
09 Mar 2025 05:41 pm
बड़ी खबरें
View Allझाबुआ
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
