
आबकारी विभाग की छापेमारी में अधिकारियों पर लगा चोरी का आरोप
राणापुर. ग्राम उमरियाबजंत्री में आबकारी विभाग की टीम जग्गू डामोर के घर अवैध शराब जब्त करने गई थी, छापेमारी की कार्रवाई विवादों में घिर गई है। क्योंकि कार्रवाई के दौरान टीम को कुछ नहीं मिला, लेकिन पीडि़त परिवार ने आबकारी विभाग के अधिकारियों पर २ लाख रुपए ले जाने का आरोप लगाया है।
विभाग के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि यहां पर अवैध शराब का भंडारण किया गया है और अवैध रूप से शराब बेची जाती है, लेकिन आबकारी विभाग के हाथों में कुछ नहीं लगा। करीब आधे घंटे तक सर्चिंग करने के बाद आबकारी विभाग की टीम पंचनामा बनाकर वापस लौट गई। अब यह कार्रवाई विवादों में इसलिए घिर गई है क्योंकि जग्गू ने आबकारी विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके घर से आबकारी विभाग के अधिकारी ?2लाख लेकर गए। इस मामले में कितनी सच्चाई है यह तो जांच में पता लगेगा, लेकिन अभी आबकारी विभाग की कार्रवाई के दौरान कुछ नहीं मिलना और जग्गू का आरोप लगाना कि आबकारी विभाग उनके घर से ?2लाख ले गए। यह कई तरह के सवाल खड़े करता है। अगर मुखबिर की सूचना मिली थी तो शराब कहां गायब हो गई या किसी अन्य उद्देश्य के लिए यह कार्रवाई की थी। यह तो जाच में पता चलेगा।
घर में बिखरे सामान से संशय बरकरार : सर्चिंग के दौरान आबकारी विभाग को जग्गू के घर से एक बोतल भी शराब नहीं मिली, लेकिन पूरा घर तहस-नहस कर दिया गया। सर्चिंग के दौरान सभी सामान इधर-उधर, अस्त-व्यस्त कर दिया। यहां तक कि घर की अलमारी, ड्राज आदि सब खुले पड़े रहे। इन सभी प्रत्यक्ष परिस्थिति को देखते हुए संशय खड़ा हो रहा है क्या आबकारी विभाग की टीम वाकई में कार्रवाई करने आई थी या कोई और ही उनका छापेमारी के दौरान मकसद था। घर की परिस्थिति को देखते हुए वह जग्गू व उसकी पत्नी की आबकारी विभाग पर लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। इस बात का पता तो जांच में चलेगा, लेकिन वर्तमान में आबकारी विभाग की कार्रवाई विवादों में घिरते नजर आ रही है।
मैं भगत हंू शराब नहीं बेचता
ज ग्गू ने बताया कि वह झाबुआ काम से गया था। उनकी पत्नी घर में अकेली थी। तभी दो बोलेरो भरकर पुलिस वाले आए और घर में घुस गए सामान बिखेर दिया और कुछ नहीं मिला। हम शराब नहीं बेचते। फिर पुलिस को किसने सूचना दी कि हम शराब बेचते हैं। पुलिस कैसे आ गई। पुलिस ?2लाख ले गई। मैं भगत आदमी हंू। हम दारू नहीं बेचते।
लकड़ी लेकर मारने दौड़े मुझे
ज ग्गू की पत्नी दितु ने आबकारी विभाग पर आरोप लगाया कि उनके साथ पुलिस वालों ने अभद्र व्यवहार किया। पुलिस वाले घर आए और कहा कि जग्गू कहा है। वह दारू बेच रहा है। तुम लॉकडाउन में शादी कर रहे हो। कहकर घर में घुस गए। जब मैंने इसका विरोध किया तो मुझे लकड़ी लेकर मारने दौड़े और पैसे लेकर चले गए। जब मैंने बोला तो मुझे बोलने नहीं दिया।
आरोप गलत, फेक वीडियो बनाया है
&हमें मुखबिर से सूचना मिली थी कि उमरियाबजंत्री गांव में जग्गू डामोर के यहां अवैध शराब का भंडारण है। हम उसके घर पहुंचे। वहां पर जग्गू की पत्नी से पूछताछ की और घर पर सर्चिंग की। हमें घर से ऐसा कुछ भी नहीं मिला। खाली जब्ती का पंचनामा बनाकर घर सही सलामत सुपुर्द किया। जहां तक चोरी का आरोप लगाया है यह निराधार है। जो वीडियो बनाया गया है वह फेंक है। मेरे आने के बाद यह वीडियो बनाया है यह गलत है।
-अखिलेश सोलंकी, आबकारी अधिकारी झाबुआ
Published on:
14 Jun 2020 09:16 pm
बड़ी खबरें
View Allझाबुआ
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
