13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झाबुआ

Video news-जिले में हैंडबॉल को बढ़ावा देने आगे आए समाज के लोग

श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान

Google source verification

झाबुआ. झाबुआ हैंडबॉल एसोसिएशन की कार्यकारिणी की वार्षिक साधारण सभा बुधवार शाम निजी होटल में हुई। बैठक में जिले के बच्चों को हैंडबाल खेल के प्रति रुचि पैदा कर उन्हें इससे जोड़ने, खेल विस्तार एवं खेल में खिलाड़ियों के सम्मुख आने परेशानियों को दूर करने के उपायों पर चर्चा की गई। ताकि अधिक से अधिक बच्चे हैंडबॉल खेल से जुड़ सके। बैठक में हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पदक पाने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।
ज़िला हैंडबॉल संघ के सचिव अवलोक शर्मा ने हैंडबॉल खेल की तकनीकी जानकारी देते हुए पिछलों वर्षों में ज़िले में हैंडबॉल खेल के विकास एवं खिलाड़ियों की राज्य एवं राष्ट्र स्तरीय पर प्राप्त उपलब्धियों से अवगत कराया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर वैभव सुराना ने उपस्थित अतिथियों एवं सम्मानीय पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को आने वाली परेशानी जैसे खेल पोशाक, भोजन या अन्य जगह पर खेलने जाने के लिए यात्रा किराया आदि पर बात रखते हुए हर संभव मदद की बात कही।

विशेष अतिथि एवं ज़िला हैंडबॉल संघ के संरक्षक अशोक शर्मा ने हैंडबॉल संघ को सहयोग करने की घोषणा की। मुख्य अतिथि जीपी ओझा (एड डीपीसी) ने बच्चों को खेल के माध्यम से नशे से दूर रखने एवं मोबाइल से हटाकर उनका ध्यान खेल की ओर करने पर राय रखी। संघ के मुख्य मार्गदर्शक नवीन पाठक ने प्रशासन के साथ मिलकर प्रशिक्षण का सुझाव एवं संगठन के फंड के लिए ग्रुप बनाकर प्रत्येक व्यक्ति से स्वयं की इच्छाअनुसार सहयोग की सलाह दी। शारदा समूह के संचालक अथर्व शर्मा ने अपनें संस्थान से कम से कम 50 बच्चे इस वर्ष हैंडबॉल खेल के प्रशिक्षण शिविर में भेजने एवं प्रशिक्षण और खेल आयोजनों के लिए अपने संस्थान उपल्ब्ध कराने का अश्वासन दिया।

अमजद खान (व्यायाम शिक्षक) ने हर स्कूल के शिक्षकों को हैंडबॉल खेल के प्रशिक्षण की सलाह दी। व्यापारी संघ से कमलेश पटेल ने हैंडबॉल खेल का प्रचार-प्रसार के साथ ही हैंडबॉल एसोसिएशन में अन्य व्यापारी एवं उद्योगपति से जुड़ने का आह्वान किया। हरीश शाह लाला भाई ने झाबुआ में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता कराने का सुझाव देते हुए सहयोग की बात कही। हैंडबॉल संघ के सदस्य अनिल जैन ने समर कैंप के लिए बैनर-फ्लेक्स से प्रचार-प्रसार कराने का सुझाव दिया। बैठक में हैंडबॉल संघ के कोषाध्यक्ष लोमेश गुप्ता, रामसिंह मोहनिया जिला क्रीड़ा प्रभारी (शिक्षा विभाग), बीके सिकरवार, (जन शिक्षक) , जेवेंड बोराडे, जयंतीलाल परमार (प्रशिक्षक खेल विभाग), यशपाल ठाकुर, प्रशिक्षक शारदा विद्या मन्दिर, सुभम ओझा केंद्रीय विद्यालय गेल टाउनशिप झाबुआ , लोचन गुप्ता उपस्थिति रहे। अंत में ज़िला हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष एडवोकेट अजय सोनी ने आभार माना।