
झाबुआ. झाबुआ में अब तक हुए भगोरिया हाट ने सारे रिकाूर्ड तोड़ दिए। भगोरिया सहित किसी भी चुनावी सभा और बड़े आयोजन में इतनी भीड़ कभी नहीं जुटी। रिकार्ड करीब 60 से 70 हजार लोग भगोरिया में शामिल हुए। शहर के सभी बाजार और सडक़ें खचाखच भरी रहीं।
होलिका दहन के पूर्व सात दिनों तक मनाया जाने वाला सांस्कृतिक पर्व भगोरिया 25 फरवरी को झाबुआ, रायपुरिया, काकनवानी एवं ढोल्यावाड में मनाया गया। नए परिधानों व परंपरागत गहने, चश्मा धारण किए हुए युवक-युवतियों ने भगोरिया में ख्ूाब आनंद लिया। झूलों पर झूलने के साथ ही पान, कुल्फी, बर्फ के गोले, आइसक्रीम एवं शर्बत का जायका लिया। तो बच्चों के लिए भी हाट में मनोरंजन के साधनों की भी कमी नहीं थी।
बच्चों ने चकरी, घोडागाड़ी का आनंद लिया। आदिवासी मामलों के केंद्रीय राज्यमंत्री जसवंतसिंह भाबर ने भी झाबुआ के भगोरिया में शामिल हुए। उनके साथ विधायक शांतिलाल बिलवाल, पेटलावद विधायक निर्मला भूरिया सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। नए-नए वस्त्र धारण किए मेले में आए युवक-युवतियों ने फोटो स्टूडियों पर परंपरागत गहनों के साथ रंग-बिरंगे चश्में पहन कर फोटो खिंचवाए।
ढोल-मांदल के साथ थिरकते हुए युवक-युवतियों ने ढोल पर नाच कर कुर्राटी के साथ भगोरिया उत्सव का आनंद लिया। 26 फरवरी को जिले में कुंदनपुर, रंभापुर, पेटलावद एवं मोहनकोट में भगोरिया उत्सव मनाया जाएगा।
नाटक के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन
भगोरिया उत्सव में उत्सव का आनंद लेने आए ग्रामीणों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छ पेयजल एवं साक्षरता का महत्व बताया एवं शासन की अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई। भगोरिया उत्सव स्थल पर जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी लगाकर लाडली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना, स्वच्छता मिशन, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा योजना, कृषि संबंधी योजनाओं एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
संस्कृति विभाग के नर्तक दलों ने दी प्रस्तृति
भगोरिया पर्व के दौरान जिले में मप्र शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जनजातीय नृत्यों पर आधारित एकाग्र सम्पदा समारोह का आयोजन किया गया। भगोरिया पर्व के दौरान पारंपरिक नर्तक दलों के कलाकारों ने नृत्यों की प्रस्तुति दी। भगोरिया पर्व की दृष्टि से सुसज्जित संस्कृति विभाग द्वारा एक वाहन जिसमें एलईडी, ध्वनि एवं अन्य तकनीकी उपकरण थे। इसके माध्यम से भगोरिया से संबंधित फोटो एवं वीडियो का प्रदर्शन भी किया गया। भगोरिया उत्सव के दोैरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नृत्य दल, अच्छा ढोल बनाने वाले व्यक्ति, अच्छा सुसज्जित होकर आए युवक-युवती को भी पुरस्कृत किया।
Published on:
26 Feb 2018 03:58 pm
बड़ी खबरें
View Allझाबुआ
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
