
जमीन विवाद में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प (Photo Source- Patrika)
Violent Clash In 2 Groups :मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के राणापुर में जमीन विवाद के चलते दो गुटो मे हिंसक झड़प हो गईं। बताया जा रहा है कि, एक ही कॉलोनी में रहने वाले दो परिवारों के बीच बीते कई दिनों से जमीनी विवाद के चलते कहासुनी हो रही थी। ये भी सामने आया कि, बीते दो दिनों से दोनों गुटों के बीच तनातनी का मामला तूल पकड़ रहा था, आज अचानक से हिंसक हो गई। देखते ही देखते विवाद इस कदर बढ़ा कि, दोनों तरफ से पथराव शुरु हो गया। यही नहीं, दोनों गुटों ने एक दूसरे पर जमकर डंडे और हथियार भी बरसाए। घटना के चलते इलाके में दहशत फैल गई।
इस हिंसक झड़प के कुछ वीडियोज रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते नजर आए। सामने आई तस्वीरों में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पत्थर, डंडे और हथियारों से हमला करते नजर आए। वीडियो झड़क के बीच फंसे स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए हैं। इधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बल पूर्वक कार्रवाई करते हुए हिंसक भीड़ को तितर - बितर कर हालात को काबू में लिया।
बताया जा रहा है कि, इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के करीब 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं, इनमें से 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। पुलिस ने हालात को समझते हुए दोनों गुटों की ओर से काउंटर केस डलवाकर दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
फिलहाल, मौजूदा समय में हालात सामान्य है, फिर भी ऐतियातन कॉलोनी के आस - पास एवं घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि, माहौल खराब करने वाले किसी को व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा।
-जमीनी विवाद में एक ही इलाके में रहने वाले दो गुटों के बीच हिंसक झड़प।
-दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर बरसाए पत्थर, डंडे और हथियार भी चले।
-हमले में दोनों तरफ से करीब 12 लोगों के घायल होने की खबर, 8 की हालत गंभीर।
-पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरु की।
-स्थितियां नियंत्रित रखने के लिए इलाके में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।
-वायरल वीडियोज के आधार पर होगी हिंसा फैलाने वालों की धरपकड़।
Published on:
05 Apr 2026 12:06 pm
बड़ी खबरें
View Allझाबुआ
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
