25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

60 दिन बाद पत्थर खदानों में गूंजी छैनी-हथौड़ों की आवाज

लॉकडाउन के चलते बंद था काम
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Arun Tripathi

•

Updated: 17 May 2020, 4:58 PM IST

60 दिन बाद पत्थर खदानों में गूंजी छैनी-हथौड़ों की आवाज

लॉकडाउन के चलते बंद था काम

झालरापाटन. कोरोना संक्रमण के तहत लॉकडाउन के चलते 60 दिन से बंद पड़े पत्थर कारखानों में सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन के छूट देने के बाद फिर सेे छैनी-हथोड़ों की आवाज सुनाई देने लगी है।
देश मेें कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से लॉकडाउन घोषित करने के बाद करीब दो माह से क्षेत्र में सभी पत्थर कारखाने वीरान पड़ेे थे। झालरापाटन सहित आस पास के क्षेत्र मेें सेंड स्टोन की खानों व कारखानों मेें सैकड़ों मजदूर काम करते हैं, जो लॉकडाउन के चलते ठाले बैठे थे। यहां पर काम शुरू होने के साथ ही कई मजदूर छैनी-हथौड़े से चट्टानों की चीर फाड़ करते हुए नजर आए। मजदूरों ने बताया कि लम्बे समय सेे काम काज बंद होने के कारण उनका परिवार चलाना मुश्किल हो रहा था। छूट मिलने के साथ ही अब फिर से काम शुरू हो गया है। जिससे मिलने वाली मजदूरी से उनके घर में अब पैसा आ सकेगा। जिससेे उनका संकट भी दूर होगा। इन मजदूरों ने बताया कि कई दिनों बाद काम पर लौटने से वह अब दुगने जोश के साथ काम में जुटे हंै और वह अधिक मेहनत कर अब तक हुए नुकसान की भी इससे भरपाई करने की कोशिश करेंगे। इस क्षेत्र में सेंड स्टोन का व्यवसाय भी बड़ा उद्योग माना जाता है। आज भी गांव व शहरों में कई लोग मजबूती के कारण पत्थर से चुने मकान बनाना पसंद करते हंै। मकान की छत, खिड़की की बारसोत के साथ ही जमीन पर फर्श के लिए इन पट्टियों व पत्थर का उपयोग किया जाता हैं। जिसमें खान से निकलने वाली बड़ी चट्टानों को काटकर यह मजदूर नया आकार देते हैं। काम के दौरान मजदूर सोशल डिस्टेंस की पालना करते नजर आए।

कोरोना पॉजिटिव बढऩे से चिकित्सा टीमें सक्रिय
झालरापाटन. नगर मेें एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग और अधिक सक्रिय हो गया है। नगर मेें अब तक 6 कोरोना पॉजिटिव रोगी मिलने के बाद जांच मेें इनमें से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आनेे के बाद अब शेष 2 जने पॉजिटिव हैं। शाम को विनोद भवन के पीछे रहने वाले एक जने को जांच रिपोर्ट मेें पॉजीटिव मिलने के बाद उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती किया है और चिकित्सादल सदस्य सुरेश नागर, हंसराज सुमन व गिरिश शर्मा ने रोगी के परिवार के सभी सदस्यों के जांच के नमूने लेकर इन्हेें होम क्वारंटीन किया और रात को ही उनके घर के आस पास रहने वाले 20 परिवारों का सर्वे कर स्क्रीनिंग की।
शनिवार को चिकित्सा विभाग के दल सदस्यों डॉ. हरि प्रसाद लखवाल, डॉ. रिकेंश, डॉ. जीतू, डॉ. अनिता, मेल नर्स केबी पाटीदार, राजकुमार सुमन, अशोक नागर, राजेश वर्मा, जोयब अली, सैफ अली, गोविन्द राठौर, सोना, गिरिश शर्मा, अलताफ अली, मुजाहिद, आयुष कम्पोंडर, सुरेश पारीक, संतोष, दयाचंद व दीपकंवर नेे वार्ड 11, 12, 17 व 18 मेें 70 घरों पर 1682 जनों की स्क्रीनिंग की। चिकित्सा टीम नेे नगरपालिका कार्यालय में 45 कर्मचारियों की स्क्रीनिंग कर कई कर्मचारियों के जांच के लिए नमूने लिए। चिकित्सा विभाग टीम सदस्य प्रमोद कुमार मीणा, सुरेश पारीक, दयाचंद ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मालती परिहार व आशा छोटी सेन के साथ पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में पुलिसकर्मियोंं व उनके परिवार के 216 जनों की स्क्रीनिंग की। सेटेलाईट चिकित्सालय प्रभारी ने बताया कि चिकित्सा दलों ने इसके अलावा 1898 अन्य जनों की स्क्रीनिंग की। नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी महावीर सिंह सिसोदिया नेे बताया कि नगरपालिका की ओर से कोरोना पॉजिटिव मरीज के निवास क्षेत्र के साथ ही पूरे मौहल्ले व जीरो मोबिलिटी क्षेत्र मेें लगातार सैनेटाइजेशन कराया जा रहा है।

1830 सैंपल की जांच आई नेगेटिव
झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में 183 सैंपल की जांच हुई! डीन डॉ. दीपक गुप्ता ने बताया कि प्रथम चरण में मेडिकल कॉलेज में 183 सैंपल की कोरोना जांच हुई सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई! इनमें ज्यादातर सैंपल झालरापाटन के थे ऐसे में झालरापाटन के लोगों ने राहत महसूस, दूसरे चरण की जांच देर रात को आई।

जिले की सीमा सील कर बढ़ाई सुरक्षा
मनोहरथाना. सीमावर्ती बारां जिले के हरनावदाशाहजी कस्बे में एक कोरोना पॉजिटिव रोगी मिलने पर यहां से लगने वाली झालावाड़ जिले की सीमाओं को सील किया। वहीं ग्राम पंचायत अर्जुनपुरा द्वारा पगडंडी रास्तों पर भी जेसीबी चलाकर आवागमन बंद कर दिया। जावर थानाधिकारी बन्नालाल चौधरी ने बताया की थाना क्षेत्र की सीमाएं हरनावदाशाहजी कस्बे से जाने वाले रोड को झालावाड़ जिला सीमा गणेशपुरा के यहां सील कर पुलिस टीम तैनात की। वहीं क्षेत्र से लगने वाली अर्जुन पुरा ग्राम पंचायत द्वारा संबंधित सभी कच्चे रास्ते को जेसीबी की मदद से खुदाया।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग