
एमआरपी से डेढ़ गुणा रेट पर बेच रहे थे बीयर अंग्रेजी शराब व देसी दारू
झालावाड़. पुलिस की जिला स्पेशल टीम ने रायपुर क्षेत्र में झालरापाटन रोड पर राजपूताना होटल के पास अवैध संचालित शराब की दुकान में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब कुल 23 कार्टूनों में भरी अवैध देशी, अंग्रेजी शराब 45 बोतल, 60 अद्दे, 546 पव्वे व बीयर 140 बोतल मय जीप व अवैध शराब कारोबार की बिक्री राशि 3,08,900 रुपए जब्त किए हैं। एसपी मोनिका सैन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
एसपी ने बताया कि इस बार मदिरा दुकान नीलामी में जिलें की कुछ दुकानें नीलाम नहीं हुई हैं। जिसके कारण शराब माफिया द्वारा जिलें में देशी व अंग्रेजी शराब की तस्करी कर अवैध शराब की दुकानें संचालित करने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। जिस पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। जिला स्पेशल टीम व समस्त थाना पुलिस को निर्देश दिए जाकर लगातार निगरानी व आसूचना संकलन की जा रही थी। विगत दिनांक 13 अप्रेल को जिला स्पेशल टीम को प्रदत सूचना मिली की थाना रायपुर क्षेत्र में पाटन रोड पर राजपूताना ढाबे के पास एक गोदाम नुमा हॉल में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। इस पर प्रकाश शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व सुपरविजन में विष्णु प्रसाद जिला स्पेशल टीम, राजपाल थानाधिकारी थाना रायपुर के नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित की गई। अन्तर सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी रमाय दलपत थाना पिडावा हाल माथनिया थाना रायपुर जिला झालावाड मौके से फरार हो गया था। गिरफ्तार आरोपी पवन भील पुत्र भगवान सिंह जाति भील उम्र 26 साल निवासी बिन्दा थाना सदर झालावाड के विरूद्ध एक्साईज एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अवैध शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क के बारे में अनुसंधान किया जा रहा है।
शराब के कारोबार का खुलासा
अवैध शराब के कारोबार में गिरफ्तार अभियुक्त पवन भील के प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि विगत वर्ष में जिन व्यक्तियों को टू के वन मदिरा बिक्री के लिए अनुज्ञापत्र जारी किए गए थे लेकिन इस वर्ष उनके द्वारा नवीनीकरण नहीं करवा गया, एवं बिना अनुज्ञापत्र के अवैध रूप से शराब के ठेके संचालित कर विक्रय मूल्य से डेढ गुणा अधिक मूल्य पर शराब बेची जा रही थी। इन समस्त गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर अवैध शराब कारोबारियों को चिन्हित कर कार्यवाही की जाएगी।
Published on:
14 Apr 2022 04:11 pm

बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
