झालावाड़

राजस्थान में मौसम को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, जमकर बरसे बादल

मौसम विभाग के अनुसार एक जून से 18 सितम्बर तक 868.9 मिमी बारिश पानी बरसा
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Sep 2022, 7:45 AM IST
राजस्थान में मौसम को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, जमकर बरसे बादल
राजस्थान में मौसम को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, जमकर बरसे बादल

जयपुर, कोटा। राजस्थान में इस बार मानसून ने जमकर मेहरबानी दिखाई और हर क्षेत्र में खूब बरसा है। अब नवरात्र घट स्थापना से पहले ही मानसून की विदाई होने की संभावना है। देश में एक तरफ डांडिया महोत्सव की धूम मचेगी और दूसरी तरफ गरजता-बरसता मानसून विदाई लेगा।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून की विदाई की प्रक्रिया अगले दो-तीन दिन में शुरू होने की संभावना है। मानसून की सामान्य तिथि 17 सितम्बर है, लेकिन इस बार इससे थोड़ा देरी से विदाई ले रहा है। इस सीजन में पूरे देश में भरपूर बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार एक जून से 18 सितम्बर तक 868.9 मिमी बारिश पानी बरसा, जो सामान्य से सात प्रतिशत अधिक था। पिछले साल मानसून 6 अक्टूबर को विदा हुआ था। सोमवार को कोटा संभाग में मौसम साफ रहा। सुबह से धूप खिली हुई है।
बांधों में भरपूर पानी
राजस्थान में जमकर बारिश होने से इस बार बांधों में भी भरपूर पानी भर गया है। चम्बल नदी के सबसे बड़े बांध गांधी सागर लबालब भरा हुआ है। इस बांध में सिंचाई और पेयजल के लिए आगामी तीन साल तक के लिए पर्याप्त पानी है। राणा प्रताप सागर बांध भी पूरा भर गया है। जवाहर सागर बांध और कोटा बैराज भी भरे हुए हैं। इसलिए इस बार रबी सीजन में राजस्थान और मध्यप्रदेश को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा। पिछले शनिवार को बांसवाड़ा के माही बांध के 14 गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। झालावाड़ जिले के भी छापी, कालीसिंध और भीमसागर बांध से पानी की लगातार निकासी की गई।

Published on: