10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसआरजी की दोनों लिफ्ट खराब, स्ट्रैचर पर कराह रहे गंभीर मरीज

मरीजों को हो रही असुविधा

2 min read
Google source verification
मरीजों को हो रही असुविधा

मरीजों को हो रही असुविधा

-सही करने से ठेकेदार ने किया मना

- मरीजों को हो रही असुविधा

.एसआरजी चिकित्सालय में गंभीर मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सालय की दोनों लिफ्ट पिछले तीन दिन से खराब पड़ी है। लेकिन समय पर भुगतान नहीं होने से ठेकेदार ने भी सही करने से मना कर दिया है। ऐसे में ठेकेदार व चिकित्सा प्रशासन की लड़ाई में मरीजों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। रही-सही कसर एसआरजी के कर्मचारी पूरी कर देते हैं। मरीज को वार्ड तक भी स्वयं परिजनों को ही लेकर जाना पड़ रहा है। कई बार तो समय पर स्ट्रेचर भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों व दूसरे राज्यों से आने वाले मरीज इधर-उधर पूछते हुए तीसरे व चौथे माले तक मरीज को स्वयं लेकर जाते हैं। इन्हे हो रही भारी परेशानी- एसआरजी चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज भर्ती होते हैं। एवं प्रतिदिन 25-30 ऑपरेशन भी होते हैं। उन्हे भी कुछ समय पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड के बाद सामान्य वार्ड में भेजा जाता है। लेकिन ऐसे मरीजों को भी बिना लिफ्ट के ऊपर लेकर जाने में खासी परेशानी हो रही है।

अवधि समाप्त, बढ़ाई फिर भी काम नहीं-

एसआरजी चिकित्सालय एवं पीजी हॉस्टल में लगी लिफ्ट की अवधि एक वर्ष के लिए थी, जिसे 22 जून 2024 से तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया है, बावजूद भी इसके ठेकेदार काम नहीं कर रहा है। ठेकेदार का कहना है कि जब तक भुगतान नहीं होगा लिफ्ट सही नहीं की जाएगी। ऐसे में बिल ट्रेजरी में अटके हुए हो, लेकिन यहां खटाला स्ट्रेचर पर गंभीर मरीजों को लेकर जाते हुए कराह उठाते हैं। वहीं एक्सीडेंट के मरीजों को ज्यादा परेशानी आ रही है।

स्टै्रचर भी नहीं मिलते

- एसआरजी चिकित्सालय में लिफ्ट तो बंद है, लेकिन यहां तो समय पर स्टै्रचर भी नहीं मिलते हैं। अगर मिल भी जाएं तो स्वयं तिमारदार को ही घसीटना पड़ता है। यहां इसमें सुधार की जरुरत है। नरेन्द्रसिंह हाड़ा, मरीज।

दोनों लिफ्ट खराब-

मुझे दिखाने के लिए एम्बुलेंस से यहां लेकर आए थे, लेकिन यहां आने के बाद भर्ती के लिए बोला गया है, अब ऊपर वार्ड में जाना है, लेकिन दोनों लिफ्ट खराब है, कैसे जांए।

राममूर्ति मरीज,खानपुर।

अवगत करा दिया-

दो दिन से दोनों लिफ्ट खराब है, हमारी तरफ से मेडिकल कॉलेज को अवगत करवा दिया है। कोई बजट का इश्यू है। जल्द ठीक करवाएंगे।

डॉ.संजय पोरवाल, अधीक्षक, एसआरजी चिकित्सालय, झालावाड़।