12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झालावाड़

Rajasthan Patrika Abhiyan : राजस्थान पत्रिका की मुहिम रंग लाई, पब्लिक हेल्थ यूनिट का भूमि पूजन

लोगों ने किया था आंदोलन : इसके बाद ही मिली यूनिट

Google source verification

सुनेल. राजस्थान पत्रिका की मुहिम रंग लाई। पाठकों के विश्वास को फिर ताकत मिली। कस्बे के राजकीय इब्राहीम सीएचसी में 15 वें वित्त आयोग के तहत पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुक्रवार को भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ।
गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका के 25 दिसम्बर के अंक में पिड़ावा में पब्लिक हेल्थ यूनिट स्वीकृति से रोष शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई। 27 दिसम्बर को स्थानीय नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर पब्लिक हेल्थ यूनिट सुनेल में हो स्थापित से शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई। इसके बाद 30 दिसम्बर को नेताओं ने ब्लॉक सीएमएचओ का घेराव किया और सात दिन में यूनिट सुनेल में निर्माण शुरू करने की मांग की। 3 जनवरी को नागरिक मंच के तत्वावधान में विरोध रैली निकाली, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर सुनेल में हो हेल्थ यूनिट स्थापित करने की मांग की। जिस पर राज्य सरकार एवं प्रशासन हरकत में आया और सुनेल में यूनिट बनाया जाने का 4 जनवरी को आदेश जारी किया गया। 12 जून को पब्लिक हेल्थ यूनिट के लिए साढ़े तीन माह बाद भी नहीं मिली भूमि शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई। फिर प्रशासन हरकत में आया और पूरी निविदा प्रक्रिया कर टेंडर किए गए। अभी 26 अगस्त को पांच माह बाद भी पब्लिक हेल्थ यूनिट को भूमि पूजन का इंतजार से शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई। इसके बाद शुक्रवार को हेल्थ पब्लिक यूनिट का भूमि पूजन हुआ। कार्यक्रम में सरपंच सीमाकुमारी जयपुरी, ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अंकुर सोमानी, ब्लॉक प्रोग्राम मेनेजर शरद शर्मा और चिकित्साधिकारी प्रभारी डॉ.रामभरत मीणा मौजूद रहे।

यह मिलेगी सुविधाएं
सुनेल. ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के साथ ही ब्लॉक पब्लिक हैल्थ लैब का निर्माण होगा। इसमें जांच, इलाज, टीकाकरण के साथ नियमित चलने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही बीमारियों के नियंत्रण व रोकथाम के उपायों की जानकारी मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए अलग से स्टाफ भी तैनात किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग तीन तरह का स्टाफ लगाया जाएगा। लैब का स्टाफ, ब्लॉक का स्टाफ व सैंपल लेने वाले, जांच करने वाले व मॉनिटरिंग रिपोंटिग वाले अलग-अलग एक्सपर्ट कर्मचारी होंगे।