6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेलर व बस में ​भिड़ंत, नींद में थी सवारियां, धमका हुआ तो मच गई चीख-पुकार

अकलेरा से जयपुर जा रही बस में सवार करीब तीन दर्जन से अधिक सवारियां नींद में थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Jagdish Paraliya

•

Updated: 11 Mar 2025, 10:49 AM IST

module: NormalModule; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 132.0;

भिड़ंत के बाद बस असंतुलित होकर तार फैंसिंग को तोड़ते हुए सड़क से नीचे खेत में जा पहुंची। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। दुर्घटना के बाद चालक व परिचालक ट्रेलर को मौके पर छोड़ भागे। अकलेरा से जयपुर जा रही बस में सवार करीब तीन दर्जन से अधिक सवारियां नींद में थी। भिड़ंत से धमाका हुआ तो यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

असनावर थाना क्षेत्र के अकतासा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर रविवार रात को करीब डेढ़ बजे ट्रेलर व यात्री बस में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद बस असंतुलित होकर तार फैंसिंग को तोड़ते हुए सड़क से नीचे खेत में जा पहुंची। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। दुर्घटना के बाद चालक व परिचालक ट्रेलर को मौके पर छोड़ भागे। अकलेरा से जयपुर जा रही बस में सवार करीब तीन दर्जन से अधिक सवारियां नींद में थी। भिड़ंत से धमाका हुआ तो यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

असनावर थानाधिकारी मोहन चंद वर्मा ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सभी यात्रियों को बस से बाहर निकालने के बाद हाइवे पर आवागमन सुचारू करवाया। बस में सवार एक यात्री जल्दबाजी में खिड़की से कूदकर घायल हो गया। थानाधिकारी मोहन चंद वर्मा के अनुसार रविवार रात को करीब डेढ़ बजे अकलेरा की ओर से एक निजी बस जयपुर जा रही थी। बस में करीब 36 यात्री सवार थे। तभी तीनधार की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने गलत दिशा में आकर बस को टक्कर मार दी। जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा उतरी। थानाधिकारी ने बताया कि अभी मामले की रिपोर्ट नहीं मिली है।

इसी जगह हुई थी दो युवकों की मौत

गौरतलब है कि अकतासा व अकोदिया के बीच इसी जगह 28 फरवरी की रात को कार व कन्टेनर की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी। राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर तीनधार से असनावर के बीच आए दिन बड़ी सड़क दुर्घटनाएं होने से लोगों में भय बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि बजरंगलाल भील व अन्य जनप्रतिनिधियों ने तीनधार से मध्यप्रदेश सीमा तक फोर लेन सड़क निर्माण की मांग की है।