शहर में नगर परिषद में अभी भाजपा का बोर्ड है। लेकिन लंबे समय से आमजन के पट्टा, निर्माण स्वीकृतियां नहीं मिलने, समितियों का गठन नहीं होने, एक साल से बोर्ड बैठक नहीं होने व परिषद में स्थायी अधिकारी के नहीं होने से आम लोगों के काम नहीं हो पा रहे हैं। इसके चलते भी वार्ड के लोगों में मौजूदा बोर्ड के प्रति खासी नाराजगी है। इसी के चलते भाजपा प्रत्याशी को मात्र 31 वोट ही मिले।