
डग में पिछले 20 साल से हर बार नया चेहरा मैदान में
हरि सिंह गुर्जर
झालावाड़.राजस्थान विधानसभा चुनाव निकट है। राजनीतिक गलियारों में जमकर
खिंचतान हो रही है। तो टिकिट की मारामारी भी खूब चल रही है। कोई किसी की टांग खींच रहा तो कोई किसी की आला अधिकारियों से शिकायत कर रहा। लेकिन झालावाड़ जिले में गत चार चुनाव में कितने प्रत्याशियों ने नामांकन भरा, कौन जिता इसका सटीक विश्लेषण इस खबर में हम करने जा रहे हैं। झालावाड़ जिले ने दो बार प्रदेश को मुख्यमंत्री दिया, लेकिन गत15 वर्षों में यानी तीन विधानसभा चुनाव में जिले से कोई भी विधायक मंत्री नहीं बना है। जिले में गत चार विधानसभा चुनाव का आकलंन किया गया तो जिले में अभी तक भाजपा चारों विधानसभाओं में 12 सीटों पर तथा कांग्रेस को 5 सीटों पर विजय मिली है। जिले में 2013 के चुनाव में चारों सीटें भाजपा के पास थी, वहीं इस बार कांग्रेस को चारों सीटों पर कड़ी मेहनत करनी होगी तो भाजपा को भी अपनी सीटें बचाए रखने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया होना। जिले में चार विधानसभा में अभी तक करीब 80 से अधिक लोगों ने नामांकर भरे थे, लेकिन इसबार नामांकन भरने वालों की संख्या में इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।
20 साल से हर बार उम्मीदवार बदल रही भाजपा-
जिले की डग विधानसभा सीट एससी के लिए आरक्षित है। लेकिन यहां हर गत 20 वर्षों से भाजपा ने हर बार अलग-अलग चेहरे मैदान में उतारे गए है। यहां इस बार भी भाजपा किसी नए चेहरे की तलाश में जुटी हुई है। उन्हेल नागेश्वर में एक आमसभा में स्वयं मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे वर्तमान विधायक रामचन्द्र सुनारी वाल के लिए कह चुकी है, जरुरी नहीं अगली बार यही विधायक हों, कोई शिकायत है तो सीधे मुझ से बात करें।
चुनाव परिणाम के बाद यह रहा सीटों का गणित-
जिले में विधानसभा चुनाव 1998 से लेकर 2013 तक भाजपा को 12 सीटें तथा कांग्रेस को मात्र 5 सीटें पर ही विजय श्री प्राप्त हुई है। गत चुनाव 2013 में चारों सीटें मोदी लहर में नया पार कर गई है। लेकिन इस बार भाजपा को 12 तो कांग्रेस को 5 के आंकड़ें को पार करने के लिए मेहनत करनी होगी। जिले की कुल जनसंख्या करीब 16 लाख है, इनमें 50 फीसदी युवा है।
ऐसी रही चार चुनावी की हार-जीत
विधानसभा चुनाव 1998
विधानसभा . खानपुर
उम्मीदवार मत दल हार जीत
1. मिनीक्षी चन्द्रावत 36505 कांग्रेस जीत
2.औंकार लाल नागर 31136 भाजपा हार
विधानसभा. मनोहरथाना
1.जगन्नाथ 31679 भाजपा जीत
2.भैरूलाल 27949 कांग्रेस हार
विधानसभा. झालरापाटन
1. मोहनलाल 37212 कांग्रेस जीत
2. अनंग कुमार 33898 भाजपा हार
विधानसभा. पिड़ावा
1.मानसिंह 33898 कांग्रेस जीत
2. कन्हैयालाल पाटीदार 23166 भाजपा हार
विधानसभा.डग
1.मदनलाल वर्मा 46757 कांग्रेस जीत
2. बाबूलाल वर्मा 36877 भाजपा हार
विधानसभा चुनाव .2003
खानपुर विधानसभा
1.नरेन्द्र कुमार नागर 33963 भाजपा जीत
2. मिनाक्षी चन्द्रावत 27208 कांग्रेस हार
मनोहरथाना विधानसभा
1.जगन्नाथ 32927 भाजपा जीत
2. कैलाश मीणा 31499 कांग्रेस हार
झालरापाटन .विधानसभा
1. वसुन्धरा राजे 72760 भाजपा जीत
2.रमा पायलट 45385 कांग्रेस हार
पिड़ावा .विधानसभा
1.कन्हैयालाल पाटीदार 47577 भाजपा जीत
2. मानसिंह चौहान 40965 कांग्रेस हार
डग.विधानसभा
1. स्नेहलता 62123 भाजपा जीत
2.मदनलाल वर्मा 44240 कांग्रेस हार
विधानसभा चुनाव.2008
डग विधानसभा
1. मदनलाल वर्मा 58537 कांग्रेस जीत
2.रामलाल 56828 भाजपा हार
झालरापाटन.विधानसभा
1.वसुन्धरा राजे 81593 भाजपा जीत
2.मोहनलाल 49012 कांग्रेस हार
खानपुर.विधानसभा
1.अनिल जैन 63664 भाजपा जीत
2.मनाक्षी चन्द्रावत 58709 कांग्रेस हार
मनोहरथाना विधानसभा
1. कैलाश चन्द मीणा 70151 कांग्रेस जीत
2.श्यामसुंदर 57047 भाजपा हार
विधानसभा चुनाव 2013
डग विधानसभा
1.रामचन्द 103113 भाजपा जीत
2.मदनलाल 52716 कांग्रेस हार
झालरापाटन विधानसभा
1.वसुन्धरा राजे 114384 भाजपा जीत
2.मिनाक्षी चन्द्रावत 53488 कांग्रेस हार
खानपुर विधानसभा
1. नरेन्द्र नागर 73955 भाजपा जीत
2.संजय गुर्जर 42999 कांग्रेस हार
मनोहरथाना विधानसभा
1.कंवरलाल 83846 भाजपा जीत
2. कैलाश चन्द 49180 कांग्रेस हार
Published on:
03 Oct 2018 07:18 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
