9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुंडबारी गांव में ऐतिहासिक बावड़ी की सफाई में मिला नरकंकाल

- एमजेएस के तहत हो रही बावड़ी की सफाई
2 min read
Google source verification
Hellfire found in Kundabari village

कुंडबारी गांव में ऐतिहासिक बावड़ी की सफाई में मिला नरकंकाल

झालावाड़.जिले के असनावर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत बावड़ी की सफाई के दौरान कुंडबारी गांव में नर कंकाल मिला। असनावर थानाधिकारी इस्लाम अली ने बताया कि गांदिया कुंड गांव के पास कुंडबारी गांव में एक सप्ताह से मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत ऐतिहासिक बावड़ी की सफाई चल रही थी। इसी दौरान बावड़ी से नरकंकाल मिला है। बावड़ी से काफी कचरा निकाला गया है। इसमें कचरे व पत्थर आदि के नीचे से कर कंकाल मिला है। शुक्रवार को ग्रामीणों की सूचना पर गांव में पहुंचकर कंकाल का पोस्टमार्टम करवा गया है।


पुरूष का है कि कंकाल-
बावड़ी से मिला कंकाल पुरूष का बताया गया है। पुरूष की उम्र करीब ३०-४० वर्ष होगी। कंकाल करीब १० वर्ष पुराना बताया जा रहा है। बावड़ी से मिले कंकाल में सिर की खोपड़ी, एक हाथ व एक पैर की हड्डियां व दो-तीन पंसलियां मिली है।


डीएनए टेस्ट होगा-
कंकाल का डीएनए टेस्ट के लिए एक हड्डी व एक दंात रखा गया है। हालांकि पोस्टमार्ट से पता चला कि पुरूष के सिर कि खोपड़ी सही निकली है। व अन्य हड्डियां सही मिली है। वहीं जानकारों का कहना है कि खोपड़ी कहीं टूटी हुई नहीं होने से ऐसा नहीं लगता है। कि किसी ने हत्या की हो। इस संबंध में ग्रामीणों को भी ज्यादा कुछ याद नहीं है। ग्रामीण कंकाल देखकर आश्चर्य में है। सरंच की सूचना पर असनावर पुलिस ने नरकंकाल को जब्त कर लिया है। पुलिस इस संबंध में जांच कर ही है।

तंात्रिक बाबा का रिमांड तीन दिन ओर बढ़ा
- डायरी जब्त,अनुयाईयों को सीखता था तंत्र विद्या
झालावाड़.शहर के चर्चित प्रकरण युवराज आत्महत्या मामले में हत्या के लिए मजबूर करने के मुख्य आरोपित कुलदीप सिंह को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से तीन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस वृत निरीक्षक हर्षराज सिंह खरेड़ा ने बताया कि शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से तीन दिन का रिमांड मिला है। पुलिस अभी गहनता से पूछताछ कर रही है।


आरोपित सीखाता था तंत्र विद्या-
मुख्य आरोपित अपने अनुयाईयों को तंत्र विद्या की शिक्षा देता था। यह डायरी में कुछ लिखवाता था, उसमें कैसे लोगों को तंत्र आदि के माध्यम से आकर्षित करना आदि बातें बताता था। इसके बाद डायरी में हस्ताक्षर करता था। पुलिस को मृतक के पिता ने एक डायरी उपलब्ध करवाई है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपित कुलदीपसिंह लोगों को बच्चे भी उपलब्ध करवाता था, इस विषय में अभी पुख्ता सबूत नहीं मिले है। लेकिन इस विषय में अभी गहनता से जांच कर रहे हैं। अगर बच्चे लोगों को उपलब्ध करवाए गए है तो बच्चे कहां से लाए गए है। इस दिशा में भी जांच करेंगे।


बैंक खाते सील किए-
पुलिस ने बताया कि आरोपित के तीन बैंक खातों को सील कर दिया है। जब तक जांच जारी है, खाते सील रहेंगे तीनों बैंक से खातों का स्टेटमेंट मांगा गया है। इसमें ही पता चलेगा कि कितना केश है।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग