15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झालावाड़ सांसद दुष्यंतसिंह अफसरों पर हो गए खफा

. बोले सरकारी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेंगे. सांसद ने जिले की विकास योजनाओं की समीक्षा की

less than 1 minute read
Google source verification
झालावाड़ सांसद दुष्यंतसिंह अफसरों पर हो गए खफा

झालावाड़ सांसद दुष्यंतसिंह अफसरों पर हो गए खफा

झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह ने सरकारी कायक्रमों में जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अफसरों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह रवैया ठीक नहीं है। शुक्रवार को मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर चल रही खेल प्रतियोगिताओं में हारे हुए प्रत्याशित और सत्ताधारी पार्टी के नेताओं को मंच पर बिठाया जाना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी स्तर के आयोजनों में जनप्रतिनिधियों को सम्मान दिया जाना चाहिए, चाहे वे किसी भी दल से हों। सांसद सिंह ने भीलवाड़ी में चल रहे एक अवैध खनन और नियम विरुद्ध संचालित पेट्रोल पंप को लेकर गहरी नाराजगी जताई। उन्होनें इसके लिए खान एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग को दोषी ठहराते हुए कार्यवाही का मुद्दा उठाया। जलदाय विभाग की योजनाओं पर उन्होंने गहनता से विचार विमर्श किया। सांसद सिंह ने केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय में लक्ष्य प्राप्ति पर जोर दिया। उन्होनें शहर में अमृत योजना की धीमी गति और पाइप लाइन डालने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के अधूरे कार्यों पर अधिकारियों को लताड़ा। उन्होनें चेतावनी दी कि यदि गर्मियों में कोई भी गांव पेयजल संकट से जूझता पाया गया तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। जिले में बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों एवं पुलियाओं की मरम्मत के मामले में उन्होंने निर्माण विभाग को शीघ्रता से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक नरेंद्र नागर, गोविंद रानीपुरिया, कालूराम मेघवाल, जिला प्रमुख सहित पंचायत राज प्रतिनिधियों ने भाग लिया।