न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. रामसेवक योगी व यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल नेनीवाल को बनाया गया। इनके लिए अस्पताल में वार्ड, आईसीयू, रेजीडेंट चिकित्सक और नर्सिंग स्टॉफ आदि उपलब्ध कराए,लेकिन इनका ध्यान निजी अस्पतालों में ही है। वे सरकारी अस्पताल में कम में निजी अस्पताल में ज्यादा समय दे रहे हैं। इनमें से तो एक चिकित्सक निजी अस्पताल परिसर में ही परिवार के साथ रह रहे हैं।निजी में जाने की मजबूरीपरम विशेषज्ञ सेवा शुरू होने के बाद लोगों को झालावाड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बड़े शहरों जैसा इलाज मिलने की आस बंधी है, लेकिन इन चिकित्सकों के निजी अस्पतालों में सेवाएं देने से मरीजों को वहां जाकर इलाज कराना पड़ रहा है, जो उनकी जेब पर भारी पड़ रहा है।