24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिनेष जयंती पर मीणा समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

खानपुर में भगवान मिनेष के मंदिर परिसर में आयोजन, प्रतिभाओं का नवाजा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Jagdish Paraliya

•

Updated: 8 Apr 2019, 11:18 AM IST

Meena Samaj removed the grand celebration of Meenesh Jayanti

मिनेष जयंती पर मीणा समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

खानपुर. मीणा समाज द्वारा मिनेष जयंती पर कस्बे के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा अटरू रोड स्थित ब्रह्माणी माता मंदिर से प्रारंभ होकर शहीद तिराहा, बारां रोड, गुदरी चौराहा, स्टेट बैंक तिराहा, झालावाड़ रोड, फव्वारा चौराहा होते हुए मीणा समाज मंदिर पहुंची।
जुलूस का बारां रोड पर पूर्व जनपद ओमप्रकाश खंडेलवाल, महेश पार्थ सहित व्यापारियों ने स्वागत किया, जबकि गुदरी चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस के बारां-झालावाड़ लोकसभा प्रत्याशी प्रमोद शर्मा, पीसीसी सदस्य सुरेश गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष रामचरण मीणा, पूर्व मण्डी चेयरमैन शिवराजसिंह गुर्जर, पूर्व सरपंच रघु मालव, नगर अध्यक्ष भैरूलाल मेहरा, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अमरलाल जादम, जनपद प्रदीप शर्मा, शिवम गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रवक्ता सत्यनारायण कक्कड़, हनुमान रामावत, राजेश शृंगी सहित पदाधिकारियों ने स्वागत किया। स्वागत के दौरान कस्बे की सड़कें फूलों से सरोबार हो गई। जुलूस में मिनेष भगवान की झांकी के आगे समाज के महिला-पुरूष डीजे की थाप पर नाचते-गाते चल रहे थे। कार्यक्रम में मीणा समाज तहसील अध्यक्ष नमोनारायण मीणा, अधिकारी कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष डॉ. हुकमचन्द मीणा, पूर्व तहसील अध्यक्ष बालचन्द मीणा, पूर्व जनपद जितेन्द्र मीणा, देवलाल मीणा सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
प्रतिभाओं को नवाजा
कस्बे के झालावाड़ रोड स्थित मीणा समाज मंदिर पर प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मानित किया। इसमें ७५ से ८० प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। राजकीय सेवाओं में नियुक्त होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। समारोह के दौरान समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को त्यागने व समाज को शिक्षा से जोडऩे पर चर्चा की। बाद में समाज का सामूहिक भोज हुआ।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग