1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौवीं व दसवीं के छात्र नए सत्र से करेंगे सेटेलाइट से लाइव पढ़ाई

चौथे चरण में जिले के पांच स्कूलों का हुआ चयन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Hari Singh gujar

•

Updated: 14 Apr 2018, 1:14 PM IST

Ninth and Tenth students will be from the new session, live studies fr

नौवीं व दसवीं के छात्र नए सत्र से करेंगे सेटेलाइट से लाइव पढ़ाई

झालावाड़.शिक्षा विभाग के नवाचारों का लाभ जिले के पांच स्कूलों के छात्रों को मिलेगा। इन स्कूलों के छात्र सीधे राजधानी जयपुर में अध्ययन कराने वाले विषय विशेषज्ञों से लाइव अध्ययन कर सकेंगे। शिक्षा विभाग के इन स्कूलों में इसी सत्र से नौवीं व दसवी के छात्रों को जयपुर से सीधे अपने कक्षा-कक्ष में बैठकर सेटेलाइट व एलईडी के माध्यम से लाइव अध्ययन की सुविधा मुहैया हो सकेगी। यह सारा काम होगा आईसीटी के फोर पेज में चयनित जिले के पांच स्कूलों में।

शहरी और ग्रामीण अंचल के दूर-दराज के विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौवीं व दसवीं की पढ़ाई सीधे जयपुर से लाइव टेलीकास्ट सेटेलाइट के माध्यम से एलईडी पर करवाई जाएगी। जयपुर मुख्यालय से इन स्कूलों का ेइन्फोरमेंशन एंड कम्प्यूनिकेशन (आईसीटी) के फोर फेज से जोड़ा गया है।

हर स्कूल में लैब होगी तैयार-
विद्यालयों में अध्ययन के लिए निर्धारित कालांश और अलग-अलग समय में एलईडी के माध्यम से कक्षा ९ और १०वीं के छात्रों को विज्ञान, गणित व अंग्रेजी विषयों की पढ़ाई करवाई जाएगी। इसके लिए विभाग ने विद्यालयों में कम्प्यूटर लैब स्थापित कर इंटरनेट की पूरी व्यवस्था कर दी है। इन स्कूलों की लैब को जयपुर मुख्यालय स्थित सेटेलाइट से सीधा जोड़ा जाएगा। इसके बाद इन स्कूलों के छात्रों की पढ़ाई प्रोजेक्टर पर होगी। इन स्कूलों की लैब में १२-१२ कम्प्यूटर मॉडेम, व वीडियो कांन्फ्रसिंग के लिए ई पोडियम आदि स्थापित किए जा रहे हैं।


इन विषयों की होगी पढ़ाई-
जिले के स्कूलों की लैब सीधे जयपुर से जुडऩे के बाद दोनों कक्षाओं में पढ़ाई का अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। जिसके अनुसार नौवीं कक्षा में पहले कालांश में गणित, दूसरे में विज्ञान, तीसरे में अंग्रेजी, चौथे में हिन्दी, दसवीं कक्षा में पहले कलांश में विज्ञान, दूसरे में गणित, चौथे में अंग्रेजी आदि विषयों का अध्ययन करवाया जाएगा। इन कक्षाओं में होने वाली पढ़ाई जयपुर के एक्सपर्ट बच्चों को संबंधित विषयों के बारे में ज्ञान बांटते हुए नजर आएंगे। वहीं इन स्कूलों के शिक्षकों को कोई परेशान होने पर एक्सपर्ट इनकों भी बताएंगे। वहीं छात्र भी इन एक्सपर्ट से प्रश्न पूछ सकेंगे।

इन स्कूलों का हुआ चयन-
जिले में चौथे चरण में सेटेलाइट अध्ययन के लिए झालरापाटन ब्लॉक में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झालावाड़, भवानीमंडी ब्लॉक में राजकीय माध्यमिक विद्यालय बालिका गणेशपुरा गरनावद, सुनेल ब्लॉक में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सामरिया, डग ब्लॉक में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रावण गुराड़ी व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौमहला का चयन किया गया है।


यह कहना है जिम्मेदारों का-
विद्यार्थियों को कम्प्यूटर सहित अन्य विषयों को आधुनिक तरीके से नई तकनीक के माध्यम से पढ़ाने की सुविधा मिलेगी। आईटीसी लैब का उद्देश्य छात्रो को गुणात्मक शिक्षा मुहैया करवाना है।
पीसी सोनी, एडीपीसी रमसा, झालावाड़।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़