6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिले में एक भी नई ग्राम पंचायत की कोई सूचना नही

-मंत्री मंडल की बैठक में राज्य में अन्य जगह बनेगी नई पंचायतें
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Jitendra Jaikey

•

Updated: 16 Nov 2019, 4:48 PM IST

No information of any new gram panchayat in the district

जिले में एक भी नई ग्राम पंचायत की कोई सूचना नही

जिले में एक भी नई ग्राम पंचायत की कोई सूचना नही
-मंत्री मंडल की बैठक में राज्य में अन्य जगह बनेगी नई पंचायतें
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. जिले में फिलहाल एक भी नई ग्राम पंचायत के गठन की सूचना नही मिल पाई है। प्रदेश में कैबिनेट सब कमेटी ने मुख्यमंत्री को 48 नई पंचायत समिति व 1264 नई ग्राम पंचायत के गठन की सिफारिश की है। इसमें जिले की नई ग्राम पंचायतों के लिए फिलहाल कोई जानकारी नही है। हालाकि अभी इसकी अधिसूचना जारी नही की गई है। लेकिन जिले में नई ग्राम पंचायतों के लिए फिलहाल कोई रास्ता नही खुल पाया है। जिला निवार्चन विभाग की ओर से जिले में ग्राम पंचायतों का पुनर्सीमांकन व 6 नई ग्राम पंचायतें बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन वहां से अभी तक कोई सूचना व जानकारी नही आई है। इस दौरान कोई खास आपत्ति भी विभाग को नही मिल पाई है।
-जिला निवार्चन विभाग ने यह भेजा प्रस्ताव
जिला निर्वाचन विभाग ने जिले में झालरापाटन, भवानीमंडी व डग पंचायत समिति में पंचायतों का पुनर्गठन, पुनर्सीमांकन करने के बाद 6 नई ग्राम पंचायतें बनाने का प्रस्ताव लिया था। इसके तहत झालरापाटन में कंवरपुरा व बड़बेला, डग में बिलावली व भवानीमंडी में सरकन्या, ठीकरिया व गुराड़ी को नवसृजित ग्राम पंचायत बनाने का प्रस्ताव लिया गया। जिले में वर्तमान में 252 ग्राम पंचायतें हैं, अगर 6 पंचायतें बढ़ती तो कुल 258 ग्राम पंचायतें हो जाती।
-फिलहाल कोई सूचना नही मिल पा रही है
इस सम्बंध में जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग का कहना है कि जिले में भवानीमंडी, झालरापाटन व डग क्षेत्र में 6 नई ग्राम पंचायतें बनाने का प्रस्ताव लेकर भेजा था व अन्य का पुनर्गठन व पुनर्सीमाकंन किया जाना था लेकिन फिलहाल सरकार की ओर से जिला निवार्चन विभाग को कोई सूचना या जानकारी नही मिल पाई है।