8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mahatma Gandhi English Medium School : अब शिक्षकों को भी देनी होगी परीक्षा, गलत उत्तर देने पर कटेंगे नंबर

महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों का मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Jagdish Paraliya

•

Updated: 2 Aug 2023, 10:30 PM IST

Now teachers will also have to give exam, marks will be deducted for giving wrong answer

महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल

भवानीमंडी (झालावाड़). अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (महात्मा गांधी ) में पढ़ाने का सपना देख रहे शिक्षकों को अपना सपना साकार करने के लिए अब परीक्षा पास करनी होगी। शिक्षकों का चयन प्रक्रिया परीक्षा के माध्यम से होगा, अब तक यह प्रक्रिया साक्षात्कार के माध्यम से हो रही थी।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक काना राम ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिसमें महात्मा गांधी विद्यालय में प्राचार्य, व्याख्याता, अध्यापक लेवल-प्रथम, अध्यापक लेवल द्वितीय के चयन के लिए लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। जानकारी के अनुसार परीक्षा दस अगस्त को होने की संभावना हैं। परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए कार्मिक को यात्रा भत्ता या किसी भी प्रकार का भत्ता नहीं दिया जाएगा। परीक्षा में न्यूनतम अंक लाने पर भी कार्मिक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पदस्थापन के लिए पात्र नहीं होंगे। विभाग की ओर से रिक्त पदों की उपलब्धता व आवश्यकता पर पदस्थापन किया जाएगा।
60 प्रश्न हल करने होंगे एक घंटे में
अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा में एक घंटे में 60 प्रश्न हल करने होंगे। अधिकतम अंक 30 व न्यूनतम उत्तीर्णांक 12 अंक होंगे। परीक्षा में सभी प्रश्न बहु विकल्पी होंगे तथा प्रत्येक गलत उत्तर देने पर एक चौथाई अंक काटा भी जाएगा। अभ्यर्थी की परीक्षा उसके वर्तमान पदस्थापन स्थान से संबंधित जिले में निर्धारित परीक्षा केंद्र पर होगी।
यह होगा पाठ्यक्रम-
परीक्षा में प्राचार्य व अन्य पदों के लिए पाठयक्रम भी जारी किया गया। जिसमें प्राचार्य के लिए अंग्रेजी भाषा की दक्षता(माध्यमिक स्तर) संबंधित 50 प्रश्न, नेतृत्व व प्रशासन संबंधित प्रश्न पांच और विभागीय योजनाओं के भी पांच प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं व्याख्याता, अध्यापक व अध्यापक लेवल प्रथम व द्वितीय पदों के लिए अंग्रेजी भाषा की दक्षता संबंधी प्रश्न 50 और विभागीय योजनाओं के दस प्रश्न पूछे जाएंगे।


शिक्षकों का चयन प्रक्रिया परीक्षा के माध्यम से होगा, अब तक यह प्रक्रिया साक्षात्कार के माध्यम से हो रही थी।
कल्याणमल मेघवाल, एबीसीओ, भवानीमंडी